खुशखबरीः लखनऊ यूनिवर्सिटी हुई वाई-फाई सुविधा से लैस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल विश्वविद्यालय बनने की दिशा में लखनऊ विश्वविद्यालय ने पहला कदम बढ़ा दिया है। सोमवार से एलयू के लोक प्रशासन विभाग में वाई-फाई की शुरुआत हो जाएगी। फ्री वाई-फाई की शुरुआत करने वाला लोक प्रशासन विवि का पहला विभाग है।
पहले चरण में यह सुविधा पीजी के स्टूडेंट्स को मिलेगी। इसके दो दिन बाद पीएचडी के स्टूडेंट्स भी इसका लाभ उठा सकेंगे। हालांकि लाइब्रेरी के अंदर ही वाई-फाई की सुविधा मिलेगी और सोशल नेटवर्किंग साइट्स का उपयोग वाई-फाई पर नहीं किया जा सकेगा।
लोक प्रशासन विभाग के हेड प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि विभाग में वाई-फाई की सुविधा शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार से यह सुविधा स्टूडेंट्स के लिए शुरू कर दी जाएगी।
यूनिवर्सिटी में नहीं खोल सकेंगे पोर्न वेबसाइट्स
इंटरनेट कनेक्शन को वाई-फाई के साथ ही इसे फायरवाल से जोड़ा गया है। इसकी वजह से अश्लील साइटों पर रोक लगाना, यूजर जोड़ना और बाहरी व्यक्ति की पहुंच से इसे सुरक्षित रखा जा सकेगा।
वाई-फाई सुविधा का लाभ देने के लिए पीजी के सभी स्टूडेंट्स के मोबाइल नंबर अपलोड कर दिए गए हैं। अगले दो दिन में पीएचडी और उसके बाद स्नातक और डिप्लोमा वाले स्टूडेंट्स को भी यह सुविधा मिलने लगेगी।
एक बार लॉग-इन कर एक घंटे कर सकेंगे उपयोग
वाई-फाई से कनेक्ट होते ही उसके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक वन टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा। इस पासवर्ड के जरिए स्टूडेंट्स एक घंटे तक वाई-फाई का उपयोग कर सकेंगे। एक घंटे बाद उसे दोबारा लॉग-इन करना होगा। इससे कनेक्शन पर लोड को मैनेज किया जा सकेगा। स्टूडेंट्स वाईफाई पर सोशल नेटवर्किंग साइट्स जैसे फेसबुक, वाट्सएप आदि का उपयोग नहीं कर सकेगा।
प्रो. मनोज दीक्षित के अनुसार मोबाइल नंबर सेव होने की वजह से यह पता चल सकेगा कि किस स्टूडेंट्स ने कितनी देर तक, कौन-कौन सी वेबसाइट देखीं। इससे आगे नेटवर्क यूज और स्टूडेंट्स के इंट्रेस्ट के बारे में पता चल सकेगा। उनके अनुसार कोशिश यह है कि स्टूडेंट्स को ज्यादा से ज्यादा समय उनके पाठ्यक्रम से संबंधित वेसाइट्स से जोड़ा जा सके।