फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university will gave fellowship to phd students

एलयू देगा पीएचडी स्टूडेंट्स को फेलोशिप

Tue, 11 Mar 2014 07:46 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Mar 2014 07:46 AM IST
विज्ञापन
lucknow university will gave fellowship to phd students

एलयू ने महंगाई के इस दौर में अभिभावकों की जेब पर कोई बोझ नहीं डाला है।

विज्ञापन


नए शैक्षिक सत्र 2014-15 में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं की फीस में किसी भी तरह की कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।

मंगलवार को होने वाली एलयू की वित्त समिति की बैठक में जो वार्षिक बजट पेश किया जाएगा उसमें नए सत्र में फीस में किसी भी तरह की बढ़ोत्तरी करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

वहीं दूसरी ओर पीएचडी स्टूडेंट्स को अब फेलोशिप देने का फैसला किया है। इसके लिए एक करोड़ रुपये का फंड बनाया गया है। इससे यूनिवर्सिटी पीएचडी स्टूडेंट्स को फेलोशिप देगी।
विज्ञापन


एलयू में मंगलवार को होने वाली वित्त समिति की बैठक में वार्षिक बजट पास किया जाएगा।

कुलपति डॉ. एसबी निमसे की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में एलयू के जनरल फंड में 110 करोड़ रुपये और सेल्फ फाइनेंस के फंड में 11 करोड़ रुपये दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्फ फाइनेंस के फंड में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। यहां एलयू को दस प्रतिशत का फायदा हुआ है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी प्रशासन 10 करोड़ रुपये का एनडाउनमेंट फंड बनाएगा।

इससे मिलने वाले ब्याज से हर वर्ष निर्माण कार्य और विकास से जुड़े कार्य किए जाएंगे। फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपने बजट में स्टूडेंट्स को बढ़ी राहत दी है।


जुलाई से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र में छात्रों को किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं भरना होगा।

फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म की कीमत में भी कोई बढ़ोत्तरी नहीं करने जा रहा। वित्त समिति की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed