LU: जहां का शोध संस्थान दुनिया भर में जाना जाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय के नए कैंपस में बन रहा विज्ञान भवन बहुत जल्द विश्व
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस बी निमसे के अनुसार विज्ञान की नई शाखाओं के स्नातक और परास्नातक कोर्स तो लगभग सभी संस्थान पढ़ा रहे हैं, इसलिए हमें कुछ नया करना होगा।
इसी के मद्देनजर न्यू कैंपस में बनने वाले विज्ञान भवन को एक शोध संस्थान के रूप में स्थापित किया जाएगा।
लखनऊ
विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस स्थित आईएमएस संस्थान में आयोजित कार्यक्रम
में प्रो. एसबी निमसे ने बताया कि विज्ञान भवन में साइंस के स्नातक और
परास्नातक कोर्स पढ़ाने के बजाय शोध कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
यहां नैनो
टेक्नोलॉजी, रिन्यूबल एनर्जी, बॉयो टेक्नोलॉजी समेत कई विषयों में पर शोध
होता है। इसके साथ ही विज्ञान भवन में कंप्यूटर साइंस और कई छोटे विभागों
को शिफ्ट किया जाएगा।
जनवरी तक बदलेगी लविवि की काया
लखनऊ
विवि की भवन समिति की गुरुवार को हुई बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
कुलपति प्रो. एसबी निमसे की अध्यक्षता में हुई बैठक में नैक मूल्यांकन से
पहले लविवि को दुरुस्त करने पर सहमति बनी।
बैठक में मरम्मत, निर्माण और
सौंदर्यीकरण को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए जिम्मेदारों की नियुक्ति
भी की गई।