{"_id":"fe616a257685e6f65fb1fe5cc6c7226c","slug":"lucknow-university-to-start-distance-learning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टटाइम बीएड के साथ ये नए कोर्स भी चलाएगा एलयू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पार्टटाइम बीएड के साथ ये नए कोर्स भी चलाएगा एलयू
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 20 Sep 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
एलयू में दूरस्थ शिक्षा पद्धति के तहत विभिन्न कोर्स चलाने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) किया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को विवि में हुई कार्यपरिषद की बैठक में इसे स्वीकृति दे दी गई। एमओयू होने के बाद बीएड, बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजूकेशन, बीए-बीएड/बीएससी-एमएड इंटीग्रेटेड प्रोग्राम और तीन वर्षीय बीएड पार्टटाइम कोर्स चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विवि के प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि इन सभी कोर्स को चलाने की अनुमति हो गई है। अब शिक्षा संकाय के अधीन चलने वाले इन कोर्स का सिलेबस तैयार किया जाएगा। अगले सत्र से इन सभी कोर्स को शुरू करने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजूकेशन (एनसीटीई) की मंजूरी के बाद शासन ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों को ये कोर्स चलाने के लिए 16 जुलाई को पत्र लिखा था।