लखनऊ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के लिए राहतभरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टूडेंट्स की समस्याओं का जल्द निपटारा करने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय अब रिड्रेसल कमेटी बनाने जा रहा है। यह रिड्रेसल कमेटी नियत स्थान पर सप्ताह में दो दिन स्टूडेंट्स की समस्याएं सुनकर मौके पर ही उनका समाधान करेगी।
इसके अलावा भी अगर कोई परेशानी होती है तो छात्र सामान्य दिनों में भी कमेटी के सदस्यों से मुलाकात कर सकेंगे। लविवि समेत सभी राज्य विश्वविद्यालयों को राज्यपाल द्वारा लिखे गए पत्र के बाद यह कदम उठाया जा रहा है।
कुलपति को संबोधित पत्र में राज्यपाल ने कहा था कि विवि में स्टूडेंट्स की समस्याओं की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है।
लखनऊ विश्वविद्यालय में अंकपत्र, डिग्री जैसे छोटे-छोटे कामों के लिए भी स्टूडेंट्स को काफी दौड़ लगानी पड़ती है। जूनियर रिसर्च फेलो को यूजीसी द्वारा मिलने वाली राशि भी कई-कई महीने बाद आती है।
राज्यपाल के कहने पर तुरंत हुआ एक्शन
ऐसी ही तमाम समस्याएं हैं जिनके लिए लविवि में स्टूडेंट्स को परेशान होना पड़ता है। राज्यपाल राम नाईक ने स्टूडेंट्स की इन समस्याओं पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने लविवि कुलपति एसबी निमसे के साथ ही अन्य राज्य विवि के कुलपतियों को भी पत्र लिखा था।
पत्र में उन्होंने रिड्रेसल कमेटी बनाने के निर्देश दिए थे। राज्यपाल के पत्र के बाद लविवि प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। कुलपति ने विवि में रिड्रेसल कमेटी बनाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। यह कमेटी स्टूडेंट्स की सभी समस्याओं को सुलझाएगी।