{"_id":"862aaf387c1b2c01163a6ad7560b63c7","slug":"lucknow-university-students-will-get-online-admit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलयू स्टूडेंट्स को ऑनलाइन मिलेंगे प्रवेशपत्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एलयू स्टूडेंट्स को ऑनलाइन मिलेंगे प्रवेशपत्र
अाशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Tue, 19 Nov 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा से जुड़े सभी कार्य अब ऑनलाइन होंगे। सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रतिकुलपति प्रो. एसके सेन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
ऑनलाइन करने की प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में स्नातक कक्षाओं की मार्च 2014 में होने वाली वार्षिक परीक्षा से डिग्री कॉलेज व एलयू के सभी स्टूडेंट को ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
कॉलेज को केवल उतने ही परीक्षा फॉर्म जारी किए जाएंगे जितने स्टूडेंट उसके यहां पंजीकृत हैं। इसके अलावा एलयू में वाई-फाई की सुविधा पूरे कैंपस में होगी।
बैठक में परीक्षा व प्रवेश से जुड़े सभी कार्यों को वर्ष 2015 तक हर हाल में ऑनलाइन करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद स्टूडेंट को डिग्री पाने के लिए भी विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे।
विज्ञापन
स्टूडेंट को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद उसे टोकन इश्यू करके तय समय में डिग्री दे दी जाएगी। इसके अलावा मार्कशीट की कोई गलती दूर करवाने व माइग्रेशन का सर्टिफिकेट लेने के लिए भी वह घर से बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा।
इसके लिए एलयू से संबद्ध सभी 134 डिग्री कॉलेजों को जल्द ही लॉगिन व पासवर्ड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। एलयू द्वारा दिए गए लॉगिन व पासवर्ड से ही सभी कॉलेजों से पत्राचार किया जाएगा।
उन्हें विश्वविद्यालय में आदेश लेने के लिए भी चक्कर नहीं काटने होंगे। उनकी शिकायतों का निस्तारण भी ऑनलाइन ही होगा। फिलहाल एलयू प्रशासन के इस फैसले से स्टूडेंट को बड़ी राहत मिलेगी।
हालांकि एलयू प्रशासन ने दिसंबर में शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं से ही स्टूडेंट को ऑनलाइन प्रवेश पत्र देने की व्यवस्था करने की घोषणा की थी। मगर वह समय रहते कॉलेजों के ऑन लाइन फॉर्म नहीं भरवा पाया।
विवि के अधिकारियों का कहना है कि व्यवस्था को लागू करने से पहले जो होमवर्क होना चाहिए था वह नहीं हो पाया। लेकिन अब ऑनलाइन सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना बना ली गई है।