{"_id":"16bbd101d7f0c4c72bde422e69118423","slug":"lucknow-university-student-didnt-get-admit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश पत्र मिले नहीं स्टूडेंट कैसे देंगे परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
प्रवेश पत्र मिले नहीं स्टूडेंट कैसे देंगे परीक्षा
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Sun, 08 Dec 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण कॉलेजों में अब तक प्रवेश पत्र नहीं पहुंचे हैं, जबकि सोमवार से पीजी के कई विषयों की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
शनिवार को प्रवेश पत्र के लिए स्टूडेंट एलयू कैंपस में दौड़ते नजर आए। छात्रों ने कहा कि परीक्षा केंद्र अन्य कॉलेजों में पड़े हैं। ऐसे में अगर सोमवार को भी प्रवेश पत्र मिलते हैं तो पहले कॉलेज से एडमिट कार्ड लेना होगा, फिर दूसरे केंद्र पर परीक्षा देने जाना होगा।
विज्ञापन
मुमताज पीजी कॉलेज में सोमवार को एमए हिंदी फर्स्ट व थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाएं हैं और शानिवार को पूरा दिन स्टूडेंट एलयू कैंपस में प्रवेश पत्र के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन
स्टूडेंट प्रवेश पत्र लेने आए तो उन्हें बताया गया कि अभी उनका प्रवेश पत्र एलयू के परीक्षा विभाग से नहीं मिला है। ऑनलाइन सर्वर डाउन होने के कारण एलयू में प्रवेश पत्र बनाने में देरी हुई है।
फिलहाल एलयू प्रशासन का दावा है कि देर शाम तक कॉलेजों को प्रवेश दिए गए हैं। उनका कहना है कि मुमताज पीजी कॉलेज में सभी स्टूडेंट्स के प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं।
अगर कॉलेज चाहे तो उसे रविवार को प्रवेश पत्र वितरित कर दें। इसके अलावा जिन सेल्फ फाइनेंस कॉलेज में प्रवेश पत्र नहीं पहुंचे हैं, उनका भी इंतजाम कर लिया गया है।
शनिवार को ही वहां भी प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं। इसमें सबसे बड़ी समस्या है कि एलयू ने सभी कॉलेजों के परीक्षा केंद्र दूसरे कॉलेजों में या फिर यूनिवर्सिटी में बनाए हैं।
अब सोमवार को स्टूडेंट पहले अपने कॉलेज जाकर प्रवेश पत्र हासिल करे, फिर वह परीक्षा केंद्र पर पेपर देने जाए। यानि उन्हें दोहरी दौड़ लगानी होगी।