{"_id":"b13da26e10fb39f0de93d26faf8f020e","slug":"lucknow-university-strict-in-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेजों से ऑनलाइन ब्यौरा लेगा एलयू ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डिग्री कॉलेजों से ऑनलाइन ब्यौरा लेगा एलयू
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 16 Apr 2014 03:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में सीटों से अधिक संख्या में दाखिला लेना इस बार महंगा पड़ेगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन जल्द ही सभी डिग्री कॉलेजों को कॉलेज लॉगिन व पासवर्ड उपलब्ध करवाने जा रहा है।
विज्ञापन
सभी कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में सीटों का ब्यौरा खंगाला जा रहा है और अब प्रवेश प्रक्रिया पूरी होते ही कॉलेज लॉगिन से कॉलेजों को परीक्षा फॉर्म भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
कॉलेज निर्धारित सीटों से एक भी अधिक सीट पर दाखिला नहीं कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसबी निमसे ने कॉलेज लागिन व पासवर्ड डिग्री कॉलेजों को उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव को प्रशासनिक सहमति दे दी है।
विज्ञापन
अब जल्द ही यूनिवर्सिटी प्रशासन इस प्रक्रिया को शुरू करने जा रहा है। एलयू में डीटीपी सेक्शन के इंचार्ज प्रो. राजीव पांडेय ने बताया कि कॉलेज अपने यहां निर्धारित सीटों पर ही दाखिले लें इसकी पुख्ता व्यवस्था की जा रही है।
यूनिवर्सिटी प्रशासन सभी कॉलेजों को लॉगिन व पासवर्ड देगा। कॉलेज इसी के माध्यम से यूनिवर्सिटी से ऑनलाइन पत्राचार करेंगे। उन्हें कोर्सेज की निर्धारित संख्या के अनुसार कॉलेज लॉगिन से परीक्षा फॉर्म भेजे जाएंगे।
इसके बाद वे उसे अपने यहां स्टूडेंट्स से भरवाकर ऑनलाइन ही यूनिवर्सिटी को भेजेंगे। इसमें ऐसी व्यवस्था होगी कि कॉलेज को जितनी सीटें एलॉट हैं, वे उतने ही फॉर्म भर सके।
ऑनलाइन प्रवेश पत्र देने की व्यवस्था भी हो सकेगी। स्टूडेंट आराम से प्रवेश पत्र पा सकेंगे और उन्हें कॉलेजों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
प्रो. पांडेय कहते हैं कि नए शैक्षिक सत्र 2014-15 से दाखिले में पूरी तरह पारदर्शिता रहे इसके पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। अगर कोई कॉलेज गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा तो वह तत्काल पकड़ में आ जाएगा।
इसके अलावा कॉलेजों को यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक आदेश भी कॉलेज लॉगिन के माध्यम से भेजे जाएंगे।