{"_id":"6a7448aaf20e344c978aedb0538e9372","slug":"lucknow-university-start-phd-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटी में शुरू हुई पीएचडी, किया आवेदन?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटी में शुरू हुई पीएचडी, किया आवेदन?
अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ
Updated Wed, 09 Sep 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी में पीएचडी की प्रक्रिया शुरु हो गई है। जानिए पीएचडी करने के लिए आपको क्या करना होगा।
विज्ञापन
आखिरकार लविवि ने पीएचडी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी। अभ्यर्थी 9 सितंबर से पीएचडी के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. राजकुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है व फॉर्म पूरा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है।
फीस जमा करने के बाद अभ्यर्थी को एक ट्रांजक्शन आईडी मिलेगी। फीस जमा के एक दिन बाद अभ्यर्थी को इसी आईडी की सहायता से आॅनलाइन फॉर्म पूरा करना होगा। ऑनलाइन फॉर्म में पासपोर्ट फोटो, सिग्नेचर, आवश्यक डॉक्युमेंट और क्वालीफाइंग एग्जामिनेशन की मार्क्सशीट लगानी होगी।
विज्ञापन
डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने पर अभ्यर्थी को एक पासवर्ड मिलेगा, जिसे वह भविष्य के लिए संभाल कर रखेगा। जनरल व ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये, जबकि एससी व एसटी के लिए 750 रुपये है। अभ्यर्थी विवि की वेबसाइटwww.luadmission.nic.inपर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन सभी अभ्यर्थियों के लिए है, चाहे वे विवि की ओर से होने वाले क्वालीफाइंग एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हों या इससे छूट प्राप्त हो। अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा के समय पीजी की ओरिजनल मार्क्सशीट, फोटो युक्त पहचान पत्र और आवेदन फॉर्म के साथ ही इन सभी की फोटोकॉपी लेकर पहुंचना होगा। प्रवेश समन्वयक प्रो. राजकुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के समय अभ्यर्थी की मार्क्सशीट से एलिजबिलिटी को क्रॉस चेक किया जाएगा।