फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow university session again late

इस बार फिर लेट होगा एलयू का सेशन

Sun, 13 Jul 2014 08:16 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Jul 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
Lucknow university session again late

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसबी निमसे ने नए सत्र का जो एक्शन प्लान बनाया है, उसे लागू करना विवि के लिए चुनौती है।

विज्ञापन


16 जुलाई से शुरू हो रहे शैक्षिक सत्र में हर हाल में स्टूडेंट्स व टीचर क्लास में उपस्थित रहें, इसके लिए चेकिंग अभियान शुरू होना है।

लेकिन इस वक्त विवि की जो तैयारियां हैं, उसके अनुसार नए सत्र की शुरुआत खानापूर्ति होगी। शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार न तो सत्र शुरू होगा, ना ही ढंग से कक्षाएं चलेंगी।

अब तक विवि में स्नातक के फर्स्ट ईयर के दाखिले नहीं शुरू हुए हैं। अभी तक एक भी क्लास की कटऑफ जारी नहीं हुई है। स्नातक फर्स्ट ईयर, सेकंड का रिजल्ट तक घोषित नहीं हुआ है। ऐसे में थर्ड ईयर की क्लासेज भी नहीं शुरू होंगी।
विज्ञापन


एलयू में अब तक स्नातक फर्स्ट ईयर में सिर्फ एलएलबी ऑनर्स, बीए ऑनर्स, बीए सेल्फ फाइनेंस, शास्त्री व दाबिर ए माहिर कोर्सेज की ओवरऑल मेरिट सूची घोषित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटऑफ जारी नहीं हुई है। कटऑफ के बाद कम से कम दो दिन फीस में जमा होगी। ऐसे में फर्स्ट ईयर की कक्षाएं 16 जुलाई से शुरू करना बेहद मुश्किल है।

अब तक कई विषयों की ओवरऑल मेरिट जारी नहीं हुई है। इसके अलावा स्नातक फर्स्ट ईयर और थर्ड ईयर का रिजल्ट भी जारी नहीं किया गया है। सिर्फ बीएससी थर्ड ईयर व बीकॉम थर्ड ईयर की कक्षाएं ही चल सकेंगी।

जीरो फीस के फेर में फंसी कटऑफ
जीरो फीस पर दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स के बारे में पॉलिसी तय न होने के कारण एलयू में इस बार स्नातक कक्षाओं की कटऑफ जारी नहीं हुई है।

परिवार की सालाना दो लाख से कम आय वाले बच्चों को निशुल्क दाखिला दिया जाता है। समाज कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति मिलने के बाद वे फीस जमा करते हैं लेकिन इस बार विवि इस पर कोई फैसला नहीं ले पाया।

इसके पीछे कारण यह है कि एलयू इस बार छात्रों का इंश्योरेंस भी कराएगी। अब इस मसले पर प्रवेश समन्वयक प्रो. प्रवीण नागर कुलपति से सोमवार को वार्ता करेंगे।


बीते वर्ष आठ जुलाई को जारी हुई थी कटऑफ
बीते वर्ष अप्रैल में नए कुलपति के पद पर डॉ एसबी निमसे नियुक्त हुए थे। 15 दिन तक जॉइन नहीं करने के कारण प्रवेश को लेकर विवि में खासा हंगामा हुआ था।

इसके बाद विवि ने यूजी, पीजी व पीएचडी में आवेदन की तारीखें तय कीं। 23 जून को स्नातक की ओवरऑल मेरिट जारी हो गई थी। चॉइस लॉक के बाद आठ जुलाई को कटऑफ जारी कर दी गई थी।

इसके बाद 16 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो गईं थीं पर इस बार ऐसा मुश्किल लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed