{"_id":"5cd15a5ec404f5869cfa1fd23535c027","slug":"lucknow-university-security-in-ex-army-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय की सुरक्षा पूर्व सैनिकों के हवाले","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय की सुरक्षा पूर्व सैनिकों के हवाले
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 24 Aug 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए इसकी कमान पूर्व सैनिकों को सौंपी जाएगी। इससे परिसर में अनुशासन और सख्त हो सकेगा।
विज्ञापन
वहीं, परिसर में मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और सभी सुरक्षाकर्मियों को वॉकी-टॉकी दिया जाएगा। इससे कहीं कोई गड़बड़ी होने पर तत्काल सूचना प्रॉक्टोरियल बोर्ड को दी जा सकेगी और तत्काल ही प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
अभी लविवि में मुख्य द्वारों के अलावा अन्य द्वारों से भी छात्रनेता व उनके समर्थक अपनी गाड़ियों का काफिला लेकर घुस आते हैं। वे गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की एक नहीं सुनते।
विज्ञापन
इसके अलावा परिसर में अभी कहीं कोई घटना होती है तो विवि के सुरक्षाकर्मी उसे जब तक पुलिस व प्रॉक्टोरियल बोर्ड के पास पहुंचाते हैं, तब तक दोषी मौके से फरार हो जाता है।
अब वॉकी-टॉकी और सीसीटीवी कैमरे से दोषी को पकड़ना आसान होगा। लविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित कहते हैं कि उन्होंने ये पद हाल में संभाला है पर परिसर की सुरक्षा को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। जो भी संभव उपाय होंगे, वे अपनाए जाएंगे और अनुशासन तोड़ने वाले को सख्त सजा मिलेगी।