{"_id":"5031eb6ad472608216e9b7c45eeabfd8","slug":"lucknow-university-s-naac-assessment-on-3-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलयू में नैक मूल्यांकन तीन मार्च को!","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एलयू में नैक मूल्यांकन तीन मार्च को!
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 06 Feb 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
एलयू में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से मूल्यांकन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। नैक मूल्यांकन के लिए टीम तीन मार्च को लखनऊ विश्वविद्यालय आएगी।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो एलयू को यही तारीख मिली है। जम्मू-कश्मीर विश्वविद्यालय में साइंस कांग्रेस के दौरान कुलपति डॉ. एसबी निमसे ने यह तारीख तय करवाई है।
मालूम हो कि नैक के 31 मार्च तक के जारी हुए शेड्यूल में अभी एलयू का नाम नहीं था लेकिन विवि प्रशासन की मेहनत रंग लाई है और उसने नैक मूल्यांकन के लिए तारीख तय करवा ली है।
विज्ञापन
फिलहाल, एलयू ने नैक में ए ग्रेड पाने के लिए जोरदार मेहनत की है और इसके लिए उसने एक बार विशेषज्ञों से मॉकड्रिल भी करवाई है। अभी दूसरी बार मॉक ड्रिल बाकी है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर विश्वविद्यालय में चल रही साइंस कांग्रेस में लखनऊ विश्वविद्यालय के बॉयोकेमेस्ट्री विभाग के सीनियर प्रोफेसर व पूर्व प्रति कुलपति यूएन द्विवेदी को जवाहर लाल नेहरू शताब्दी वर्ष पुरस्कार से नवाजा गया है।
बॉयोकेमेस्ट्री के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए यह पुरस्कार दिया गया है। फिलहाल, एलयू के लिए यह गौरव की बात है।
वहीं, शिया पीजी कॉलेज के फिजिक्स विभाग के शिक्षक डॉ. केसी दुबे को मैटेरियल साइंस सेक्टर का सदस्य चुना गया है। मालूम हो कि अब आगे साइंस कांग्रेस के जनरल प्रेसिडेंट एलयू के कुलपति डॉ. एसबी निमसे हैं।
आगे साइंस कांग्रेस आयोजित करवाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है।
कॉलेज डवलपमेंट काउंसिल की बैठक आज
एलयू में कॉलेज डवलपमेंट काउंसिल की बैठक गुरुवार को होगी। इसमें प्राचार्य व प्रबंधकों को आमंत्रित किया गया है। एलयू प्रशासन सभी कॉलेजों को एक छतरी के नीचे लाकर उनका विकास करना चाहता है।
कॉलेज डवलमेंट काउंसिल के डीन प्रो. एके सेन गुप्ता ने बताया कि इसमें कॉलेजों की समस्याओं के साथ-साथ उनके विकास के लिए यूजीसी व अन्य फंडिंग एजेन्सी से किस तरह रकम मिल सकती है इसकी भी जानकारी दी जाएगी।