{"_id":"49f5ca2abe4c9f81dc3bc839741f3a72","slug":"lucknow-university-phd-interview-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां एक दिन में 28 घंटे तक चलेगा पीएचडी का साक्षात्कार!","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यहां एक दिन में 28 घंटे तक चलेगा पीएचडी का साक्षात्कार!
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 Dec 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश के लिए एक दिन में 28 घंटे साक्षात्कार कराएगा। यह बात पढ़ने में अजीब और असंभव जरूर लगती है लेकिन विवि के हिंदी विभाग ने पीएचडी साक्षात्कार का जो शेड्यूल जारी किया है वह तो यही दिखाता है।
विज्ञापन
असल में इस साल से विवि ने पीएचडी के लिए नया ऑर्डिनेंस तैयार किया है। इसके अनुसार प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त अभ्यर्थियों को एक साक्षात्कार का सामना करना है।
विज्ञापन
इसे लेकर यह तय हुआ था कि एक अभ्यर्थी के साक्षात्कार में करीब आधा घंटे तक का समय दिया जाएगा। हिंदी विभाग में पीएचडी की 25 सीटों के लिए 396 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होना है।
विज्ञापन
विभाग ने इसके लिए सात से 13 दिसंबर तक की तिथि निर्धारित की है। इस हिसाब से एक दिन में 56 से भी अधिक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराना होगा।
यदि एक अभ्यर्थी को आधा घंटा समय दिया जाता है तो 56 अभ्यर्थियों के लिए एक दिन में 28 घंटे की जरूरत होगी जो कि असंभव है।