पीएचडी करना चाहते हैं इस यूनिवर्सिटी में अभी भी है मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप पीएचडी करना चाहते हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है। लविवि ने पीएचडी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि फिर बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी एक अक्तूबर तक शुल्क जमा कर सकते हैं जबकि आवेदन फॉर्म पूरा करने की अंतिम तिथि 3 अक्तूबर रखी है।
वहीं ओबीसी श्रेणी के वे अभ्यर्थी भी पीएचडी के लिए आवेदन कर सकेंगे जिनके पीजी में 50 फीसदी अंक हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. आरके सिंह ने बताया कि आवेदन शुल्क जमा होना शुरू हो चुका है।
अभ्यर्थी 500 रुपये विलंब शुल्क संग आवेदन कर सकते हैं। एससी व एसटी के अभ्यर्थियों को 1250 रुपये और जनरल व ओबीसी को 2000 रुपये शुल्क भरना होगा। विवि की वेबसाइट www.luadmission.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
एलयू में शुरू होंगे एडऑन कोर्स
लविवि के इंग्लिश विभाग में इस सत्र से कई नए एडऑन कोर्स शुरू की जा रहे हैं। इनमें से चार कोर्स 300 घंटे (छह माह) के जबकि चार 30 घंटे के हैं।
इन कोर्स को 12वीं पास छात्र-छात्राएं कर सकते है। 300 घंटे के कोर्स में सर्टिफिकेट कोर्स फॉर प्रोफिशिएंसी इन इंग्लिश लैंग्वेज, सर्टिफिकेट कोर्स इन थियेटर एंड फिल्म स्टडीज, सर्टिफिकेट कोर्स इन अमेरिकन स्टडीज और सर्टिफिकेट कोर्स फॉर प्रोफिशिएंसी इन प्रोफेशनल कम्यूनिकेशन शामिल हैं।
इसी तरह 30 घंटे के कोर्स में कॅरिअर एडवांसमेंट, टेक्निकल स्किल एडवांसमेंट, स्पोकन इंग्लिश और लाइफ स्किल एडवांसमेंट हैं। इंग्लिश विभाग की अध्यक्ष प्रो. निशी पांडेय ने बताया कि 30 घंटे के कोर्स केवल एलयू में के छात्र-छात्राओं के लिए हैं जिसके लिए उन्हें सिर्फ 500 रुपये शुल्क देना होगा।
जबकि 300 घंटे के कोर्स में लविवि से संबद्ध कॉलेजों के स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं। कोर्स में स्नातक, पीजी, पीएचडी किसी भी कोर्स में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकते हैं।