फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow university increases Bcom seats

खुशखबरी! लविवि में बढ़ीं बीकॉम की सीटें

Sat, 03 May 2014 10:58 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 May 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
Lucknow university increases Bcom seats

एलयू की प्रवेश समिति की बैठक में निर्णय, शुरू होंगे चार नए पाठ्यक्रम, नए शैक्षिक सत्र 2014-15 से बीएससी में भी पढ़ाया जाएगा फिजिकल एजूकेशन।

विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय में इस बार स्नातक में आवेदन शुल्क नहीं बढ़ेगा।

सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों के ऑनलाइन फॉर्म 600 रुपये और एससी-एसटी के अभ्यर्थियों को 300 रुपये का फॉर्म मिलेगा।

वहीं, स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म 15 से 20 मई के बीच जारी होंगे।

सबसे अधिक डिमांड वाले कोर्स बीकॉम में सेल्फ फाइनेंस की 30 सीटें बढ़ाई गईं हैं।

अगर डिमांड बढ़ी तो 10 प्रतिशत तक सीटें और बढ़ाई जा सकती हैं। इसके अलावा नए शैक्षिक सत्र 2014-15 में बीएससी में भी फिजिकल एजूकेशन पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। अब तक यह सिर्फ बीए में ही पढ़ाया जाता था।
विज्ञापन


दूसरी ओर, चार अन्य नए कोर्स भी खोले जाएंगे। शुक्रवार को एलयू की प्रवेश समिति की बैठक में इन प्रस्तावों को हरी झंडी मिल गई।

एलयू के कुलपति डॉ. एसबी निमसे की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति की बैठक में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन शुल्क में कोई बढ़ोतरी न करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि रेग्युलर कोर्स की फीस 10 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय विवि ने लिया है और छह सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस भी बढ़ेगी। अन्य कई सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस घटाने पर मुहर लगी है।

अब आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी न होने से स्टूडेंट्स को थोड़ी राहत तो जरूर मिली है।

दूसरी ओर, बीकॉम की बढ़ रही डिमांड के मद्देनजर डीन फैकल्टी ऑफ कॉमर्स की ओर से सेल्फ फाइनेंस की 50 सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव में 30 सीटें ही बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

वहीं काउंसलिंग के समय डिमांड देखते 10 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की छूट दी गई।

अब बीकॉम में सेल्फ फाइनेंस की सीटें 150 की जगह 180 होंगी। वहीं, बीए व बीएससी में फिजिकल एजूकेशन कोर्स पढ़ाया जाएगा। अब तक यह सिर्फ बीए में ही लागू था।


इसके अलावा लखनऊ विश्वविद्यालय में डॉ. गिरी लाल गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ में बैचलर ऑफ पब्लिक हेल्थ और एमएससी न्यूट्रिशन एंड हेल्थ का कोर्स शुरू किया जाएगा।

डॉ. शंकर दयाल शर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी में बीए ऑनर्स पब्लिक पॉलिसी और एमए पब्लिक पॉलिसी का कोर्स चलाए जाने पर भी सहमति दे दी गई है।

सब्जेक्ट चॉइस मिली तो तीन पालियों में होगी परीक्षाएं
बीए में मनपसंद सब्जेक्ट चॉइस पर प्रवेश समिति की बैठक में कोई निर्णय नहीं हो पाया।

कई विभागों के अध्यक्षों ने कहा कि इससे कई भाषा से जुड़े विषयों में स्टूडेंट मिलना ही मुश्किल हो जाएंगे। ऐसे में थोड़ा प्रतिबंध तो लगाना चाहिए।

इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय अब पांच मई को होने वाली फैकल्टी बोर्ड की बैठक में होगा।

परीक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अभी बीए में सब्जेक्ट के जो 32 कॉम्बिनेशन बनाए गए हैं, उनकी परीक्षाएं करवाने में तो तीन महीने लग जाएंगे।

ऐसे में स्टूडेंट्स को अधिक से अधिक सब्जेक्ट चॉइस देने के पक्षधर विभागाध्यक्षों ने कहा कि अब कुछ यूनिवर्सिटी अपने यहां तीन शिफ्ट में परीक्षाएं कराती है। अधिकतर परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू होती हैं।

ऐसे में स्नातक कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं तीन पालियों में सुबह सात से 10 बजे तक, 11 से दो बजे तक और दोपहर तीन से शाम छह बजे तक कराई जा सकती हैं।

फिलहाल, सब्जेक्ट चॉइस देने में परीक्षा कार्यक्रम आड़े आया तो नए शैक्षिक सत्र से परीक्षाएं तीन पालियों में होना तय मानी जा रही हैं।

मेरिट से ही होगा प्रवेश, पाठ्यक्रमों का करेंगे प्रचार
अधिक से अधिक दाखिलों के लिए एलयू पाठ्यक्रमों का प्रचार करेगा। विवि प्रशासन का कहना है कि मीडिया के माध्यम से कोर्स का प्रचार-प्रसार ढंग से किया जाए।

इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञापन देने के निर्देश कुलपति ने दिए हैं।

वहीं प्रवेश समिति में यह मुद्दा भी उठा कि प्रवेश किस आधार पर लिए जाएंगे। इस पर प्रवेश परीक्षा के बजाए मेरिट से दाखिले पर निर्णय बना।

तर्क दिया कि अगर प्रवेश परीक्षा कराएं तो राष्ट्रीय स्तर पर भी कुछ परीक्षा केंद्र बनाए जाएं। सिर्फ लखनऊ में प्रवेश परीक्षा कराने का कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed