फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university has no details of phd scholars

लविवि में तो जुगाड़ से चलती है पीएचडी

Tue, 29 Oct 2013 02:26 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ Updated Tue, 29 Oct 2013 02:26 AM IST
विज्ञापन
lucknow university has no details of phd scholars

लखनऊ विश्वविद्यालय में कौन से विषय पर शोध कार्य हो चुका है। किस विषय पर शोध चल रहा है।

विज्ञापन


बीते 10 साल में विश्वविद्यालय ने कितनी पीएचडी अवार्ड की है।

अगर कोई इन सवालों का जवाब जानना चाहता हो तो लविवि प्रशासन के पास इनका कोई जवाब नहीं है।

लखनऊ विश्वविद्यालय की एडमिशन प्रक्रिया तो पूरी तरह से ऑनलाइन हो गई है लेकिन पीएचडी का ब्यौरा ऑनलाइन नहीं हुआ।

इसके इतर विपरीत पुरानी व्यवस्था के तहत छप रही शोध पत्रिका का प्रकाशन जरूर बंद कर दिया गया है।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने पारदर्शिता और सुविधा की बात कहते हुए अपनी दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी है।

इग्नू में करनी है पढ़ाई, तो पढ़ें ये खबर

कॉलेज डवलपमेंट काउंसिल के तहत सभी कॉलेजों में पढ़ रहे स्टूडेंट और पढ़ा रहे शिक्षकों का डाटाबेस भी तैयार करने पर सहमति बन चुकी है। पर पीएचडी अभ्यर्थियों और उनके द्वारा किस विषय में शोध किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसका डाटाबेस तैयार करने की कोई पहल नहीं की जा रही है। यहां सारा काम अधिकारियों की मनमर्जी और पहुंच वालों के इशारों पर हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार पीएचडी अभ्यर्थी और उनके शोध का डाटा बेस तैयार कर लिया जाए तो शोध में फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने में मदद मिले। इसके साथ ही नए शोधकर्ताओं को उनके शोध के क्षेत्र में मदद भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नब्बे के दशक तक लखनऊ विश्वविद्यालय में शोध पत्रिका का प्रकाशन होता। हर साल पीएचडी अवार्ड होने वाले अभ्यर्थियों का ब्यौरा दिया जाता था। अभ्यर्थियों के साथ ही शोध का विषय और उनके गाइड का नाम भी होता था।

इस तरह मिलते-जुलते शीर्षक पर पीएचडी करने की आशंका पर रोक भी लग जाती थी। वहीं काफी लंबे समय से शोध कर रहे और अभ्यर्थी निगाह में आ जाते थे।

पत्रिका का प्रकाशन रुकने के कारण इन सारी संभावनाओं पर रोक लग गई। दूसरी तरफ लविवि ने शोधार्थियों पर नजर रखने के लिए कोई नई व्यवस्था भी शुरू नहीं की।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed