फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university goes hi-tech

लविवि होगा हाईटेक, बनेगा मॉडल विश्वविद्यालय

Fri, 11 Jul 2014 08:19 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Jul 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
lucknow university goes hi-tech

प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) को मॉडल विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने एक माह में प्रस्ताव पेश करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसे ऐसा मॉडल विश्वविद्यालय बनाया जाए जिसमें बेहतर व गुणवत्ता शिक्षा मिले। साथ ही सभी विश्वविद्यालयों को शिक्षा सत्र नियमित करने व शिक्षा में गुणात्मक सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने डिग्री कॉलेजों व विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा में अध्यापकों की कमी को दूर करने के लिए आवश्यकतानुसार पदों के सृजन का प्रस्ताव जुलाई के अन्त तक जरूर प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा व प्राविधिक शिक्षा विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आईटीआई में रिक्त लगभग 2500 अनुदेशकों की भर्ती जनवरी 2015 तक हर हाल में पूरी कर ली जाए।

उन्होंने कहा कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की प्रशिक्षण क्षमता में विस्तार करने के लिए अगस्त 2014 से प्रारम्भ होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए 19,760 तथा अगस्त 2015 से प्रारम्भ होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए 26,840 सीटों की वृद्धि की जाएगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि कौशल विकास मिशन योजना के तहत युवाओं को पंजीकृत कर उन्हें प्रशिक्षण दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश कीअसेवित तहसीलों में 20 नये राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के स्थापना के लिए तहसीलों के चयन का काम जल्दी पूरा कर शासन को भेजा जाए।


सचिव व्यावसायिक शिक्षा भुवनेश कुमार ने बताया कि बुंदेलखण्ड क्षेत्र में स्थापित नौ संस्थानों के भवन का कार्य पूरा करा लिया गया है। 33 संस्थानों का निर्माण कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed