फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university gave degree

डॉ. आरए मॉशेलकर को एलयू देगा डीएससी की उपाधि

Sun, 22 Dec 2013 02:43 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ Updated Sun, 22 Dec 2013 02:43 AM IST
विज्ञापन
lucknow university gave degree

एलयू जाने-माने वैज्ञानिक डॉ. आरए मॉशेलकर को डीएससी की मानद उपाधि देगा। यह उपाधि उन्हें नौ जनवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह में दी जाएगी।

विज्ञापन


डॉ. मॉशेलकर को इससे पहले वर्ष 2007 में भी एलयू ने डीएससी की मानद उपाधि देने का प्रस्ताव रखा था लेकिन किन्हीं कारणों से वह कार्यक्रम में नहीं आ पाए थे।
विज्ञापन


केमेस्ट्री के जाने-माने वैज्ञानिक डॉ. आरए मॉशेलकर काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) के महानिदेशक रह चुके हैं और वह डिपार्टमेंट ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्स के सेकेटरी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें गर्वर्मेंट ऑफ इंडिया ने उन्हें सन् 1991 पद्मश्री और वर्ष 2000 में पद्मभूषण सम्मान से विभूषित किया।

समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राज्यपाल बीएल जोशी, डीएससी की उपाधि पाने वाले मशहूर वैज्ञानिक डॉ. आरए माशेलकर शामिल होंगे।

एलयू के प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि विवि प्रशासन को उनके कार्यक्रम में शामिल होने का पत्र मिल गया है। अब डॉ. आरए मॉशेलकर को हम डीएससी की मानद उपाधि से विभूषित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed