फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow university flexible norms of admission

ऑनलाइन फीस भरें और कभी भी लें एडमिशन

Mon, 09 Jun 2014 11:35 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Jun 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
Lucknow university flexible norms of admission

एलयू में स्नातक (यूजी) कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क भरने के बाद आप कभी भी फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन


25 जून ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख है और आप आराम से इस दिन तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय में यूजी कक्षाओं में दाखिले के प्रवेश समन्वयक प्रो. प्रवीण नागर कहते हैं कि इस बार स्टूडेंट्स की सहूलियत को ध्यान में रखकर दो अहम बदलाव किए गए हैं।

पहला यह कि इस बार स्टूडेंट्स को एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर एसबीआई का ऑनलाइन पेमेंट गेटवे उपलब्ध करवाया गया है।

इससे स्टूडेंट ऑनलाइन आवेदन शुल्क भरने के 24 घंटे बाद अपना ऑन लाइन फॉर्म भरने के लिए पात्र हो जाएंगे।

बीते साल स्टूडेंट्स को शुल्क भरने के 48 घंटे बाद फॉर्म भरने के लिए पात्र होते थे। दूसरा बदलाव यह हुआ है कि अभी तक ऑनलाइन शुल्क भरने के बाद 48 घंटे में ही अपना ऑनलाइन फॉर्म भरना होता था।
विज्ञापन


लेकिन इस बार यह बाध्यता खत्म कर दी गई है। अब स्टूडेंट ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख यानी 25 जून तक आराम से अपना फॉर्म भर सकता है।

प्रवेश समन्वयक प्रो. प्रवीण नागर ने बताया कि इस बार स्टूडेंट्स से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में ही सब्जेक्ट चॉइस भरवाई जा रही हैं।

ऐसे में स्टूडेंट अधिक से अधिक सब्जेक्ट चॉइस दे तो बेहतर होगा। बीए में पहली बार स्टूडेंट्स को हम यह मौका दे रहे हैं कि वे कोई भी तीन सब्जेक्ट चुन लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक उन्हें तीन अलग-अलग सब्जेक्ट कॉम्बीनेशन में से एक सब्जेक्ट चुनना होता था। अब वह स्वतंत्र हैं कि कोई भी सब्जेक्ट चुन लें।

प्रो. नागर कहते हैं कि स्टूडेंट्स यूजी में अधिक से अधिक सब्जेक्ट चॉइस दें तो अच्छा होगा। उसकी मेरिट के अनुसार ही सब्जेक्ट में अगर सीट खाली होगी तो उसे मिलेगी।

ऐसे में वह कम से कम दस व अधिकतम कितनी भी सब्जेक्ट चॉइस दे सकते हैं। स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में जो सब्जेक्ट चॉइस भर रहे हैं।

अगर वह उसे बाद में बदलना चाहें तो उसे फाइनली लॉक न करें। यूनिवर्सिटी की ओर से मिलने वाले लॉगिन व पासवर्ड से वे अपना ऑनलाइन फॉर्म खोलकर दोबारा सब्जेक्ट बदल सकते हैं।

फिर उसे अंतिम रूप से लॉक कर दे। एलयू में दाखिले के लिए 5 जून से ऑन लाइन आवेदन फॉर्म मिलना शुरू हुए हैं।

अभी तीन दिनों में ही 3800 स्टूडेंट ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करके रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। बीते साल एलयू में दाखिले के लिए करीब 18 हजार ऑनलाइन फॉर्म आए थे, इस बार यह आंकड़ा बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

बीकॉम में दाखिले की सबसे ज्यादा होड़
एलयू में स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए अभी तक 3800 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस बार भी स्टूडेंट ने सबसे अधिक दिलचस्पी बीकॉम कोर्स में दाखिले में ही दिखाई है।

बीकॉम कोर्स बीते करीब पांच वर्षों से सबसे अधिक डिमांड वाला कोर्स बना हुआ है। आवेदन करने वालों की संख्या के अनुसार सीटें बीकॉम में बहुत कम हैं।

ऐसे में इसकी मेरिट इस बार भी ऊंची जाएगी। इस बार तीनों बोर्ड में इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक नंबर पाने वालों की संख्या काफी बढ़ी है, ऐसे में इसकी मेरिट काफी ऊंची होने की उम्मीद है।

हड़बड़ाहट में भर रहे गलत जन्मतिथि
ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले स्टूडेंट हड़बड़ाहट में छोटी-छोटी गलतियां कर रहे हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. प्रवीण नागर कहते हैं कि सिर्फ जन्मतिथि गलत भरने के कारण हम किसी का ऑनलाइन फॉर्म रिजेक्ट नहीं करेंगे।


लेकिन स्टूडेंट्स को अपने स्तर पर सावधानी बरतनी होगी। गलत जन्मतिथि भरने वाले स्टूडेंट्स को अगर दाखिला मिलेगा, तो उन्हें काउंसिलिंग के समय हाईस्कूल के सार्टिफिकेट से अपनी जन्मतिथि सत्यापित करवानी होगी।

फॉर्म भरने में दिक्कत हो तो यहां करें संपर्क
फॉर्म में गलती हुई हो तो करें ई मेल : ugadmissions2014@lkouniv.ac.in
ऑनलाइन शुल्क भरने में दिक्कत हो तो करें ईमेल : sbi.14906@sbi.co.in
इस हेल्पलाइन नंबर पर शाम 5 बजे तक करें फोन : 0522 2740019

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed