{"_id":"004b13c2331d9bed6a5c028d90c3a365","slug":"lucknow-university-exam-schedule-change-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी खबरः एलयू के एग्जाम शेड्यूल में बदलाव","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जरूरी खबरः एलयू के एग्जाम शेड्यूल में बदलाव
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 30 Nov 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के एमए, एमएससी मैथ्स के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। फर्स्ट और सेकंड पेपर की परीक्षाएं अब 23 और 24 दिसंबर होंगी।
विज्ञापन
बाकी प्रश्नपत्रों के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्टैट विभाग में टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट के प्रैक्टिकल 15 दिसंबर को सुबह नौ से 12 बजे के बीच होंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय ने दो दिसंबर से शुरू हो रही लविवि की बैक पेपर इंप्रूवमेंट की परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय की दो दिसंबर से होने वाली बैक पेपर व इंप्रूवमेंट की परीक्षाओं की तैयारियों के लिए शनिवार को परीक्षा नियंत्रक के यहां उन कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक बुलाई गई, जिनके यहां परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं लेकिन ताज्जुब की बात ये रही कि अधिकतर प्राचार्यों को इसकी जानकारी ही नहीं थी।