फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university declares exam schedule

LU : आई गई लिस्ट, परीक्षाएं 10 मार्च से

Sun, 23 Feb 2014 10:21 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Feb 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
lucknow university declares exam schedule

एलयू व डिग्री कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में पढ़ने वाले डेढ़ लाख स्टूडेंट्स की परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू होंगी। शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने स्नातक कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं का शिड्यूल जारी कर दिया।

विज्ञापन


परीक्षाएं 17 मई तक चलेंगी। पहली बार बीए में पढ़ने वाले हजारों स्टूडेंट्स को राहत देते हुए उनके पेपर में कम से कम एक-एक दिन का गैप रखा है। अभी तक बीए में प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षाएं लगातार चलती थीं।
विज्ञापन


कई विषय ऐसे थे, जिसमें स्टूडेंट्स को लगातार चार या पांच दिन तक परीक्षाएं देनी पड़ती थीं लेकिन इस बार गैपिंग का ध्यान रखा गया है। दूसरी ओर, होली मनाने का भी स्टूडेंट्स को पूरा मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 से 19 मार्च तक परीक्षा नहीं है। परीक्षा दो पालियों में सुबह आठ से 11 बजे तक और दोपहर में 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी।

विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम एलयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। प्रो. शर्मा ने बताया कि बीएससी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष (होम साइंस ग्रुप) की परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू होंगी और सात अप्रैल तक चलेंगी।

इसके अलावा बाकी अन्य सभी ग्रुप की बीएससी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 12 मार्च से लेकर 16 मई तक चलेंगी। वहीं, बीए प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 12 मार्च से लेकर 5 मई तक चलेंगी।

बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 12 मार्च से लेकर पांच मई तक ही चलेंगी और बीए तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 12 मार्च से लेकर 17 मई तक चलेंगी। इसके अलावा बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 29 मार्च से लेकर 15 मई तक चलेंगी।

बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 11 मार्च से लेकर 21 अप्रैल तक चलेंगी और बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 11 मार्च से लेकर तीन मई तक चलेंगी।

वहीं, स्नातक में अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाए जाने वाले राष्ट्रगौरव की परीक्षा 25 व 26 अप्रैल को होगी। 25 अप्रैल को सुबह आठ से 9:30 बजे तक बीए प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स की राष्ट्रगौरव की परीक्षाएं होगी।

वहीं इसी दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष की की परीक्षा होगी। 26 अप्रैल को दोपहर एक से 2:30 बजे तक बीएससी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की राष्ट्रगौरव की परीक्षा होगी।

शाम चार से 5:30 बजे तक बीकॉम प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के स्टूडेंट्स की परीक्षाएं होंगी। प्रो. एके शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीते दिनों एलयू ने शासन को सात मार्च से परीक्षाएं करवाने का प्रस्ताव भेजा था। पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. अकील अहमद ने मार्च के पहले हफ्ते में ही परीक्षा शुरू करने की तैयारी की थी।

अब नए परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने इसमें थोड़ा संशोधन करते हुए इसे 10 मार्च से शुरू करने का ऐलान किया है।

होली के पहले किसी बड़े विषय का पेपर नहीं
एलयू व डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू कर विवि प्रशासन ने समय पर परीक्षाएं शुरू करने की रस्मअदायगी कर दी।

बीए में होली से पहले सैन्य अध्ययन, रूरल डवलपमेंट, पुलिस साइंस जैसे विषयों की परीक्षाएं होंगी। हमेशा की तरह इस बार भी एलयू ने तय समय पर परीक्षाएं शुरू करने की कोशिश की है।

ऐसे में अधिक छात्र संख्या वाले पेपर होली के बाद ही होंगे। बीकॉम में सिर्फ वोकेशनल पेपर 11 व 13 मार्च को होगा। बाकी बीएससी में भी भूगर्भ विज्ञान, बॉयोटेक के ही पेपर होंगे।

इसमें अधिक स्टूडेंट नहीं रहते। कॉमन विषय का पेपर साइंस स्ट्रीम में भी होली के बाद ही रखा गया है। एलयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा का कहना है कि समय पर रिजल्ट निकालने का पूरा ख्याल रखा जाएगा।


हम कोशिश करेंगे कि सभी कक्षाओं खासकर स्नातक तृतीय वर्ष के रिजल्ट जल्द घोषित हों। इसके अलावा स्नातक द्वितीय व प्रथम वर्ष का रिजल्ट भी जल्द घोषित करने की कोशिश करेंगे।

30 जून तक अधिकतर रिजल्ट जारी करने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके लिए शिक्षकों से पूरा सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed