ब्रिटेन में स्कॉलरशिप का मौका, आप भी हो सकते हैं 'लकी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेट ब्रिटेन स्कॉलरशिप इंडिया-2015 ब्रिटेन में पढ़ने का मौका देगा। यह छात्रवृत्ति 401 स्टूडेंट्स को मिलेगी। इसका खर्च करीब 15.1 करोड़ रुपये होगा। शुक्रवार को राजधानी के होटल में निदेशक ऑपरेशंस जिलियन कैलडिकॉट और मिनिस्टर काउंसलर एंड्रयू सोपर ने यह घोषणा की।
जिलियन कैलडिकॉट ने कहा कि 15.1 करोड़ रुपये की यह छात्रवृत्तियां इंजीनियरिंग, कानून, बिजनेस, आर्ट एंड डिजाइन, बायोसाइंस, मीडिया के विषयों में इंग्लैंड, स्कॉटलेंड, वेल्स और उत्तरी आयरलेंड के 37 शैक्षिक संस्थाओं की ओर से दी जाएंगी।
साथ ही ब्रिटिश काउंसिल के जनरेशन यूके कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में 25,000 ब्रिटिश छात्रों को एक्सचेंज प्रोग्राम में भारत लाया जाएगा। पिछले दो साल में 750 छात्रवृत्ति दीं गईं हैं। इस साल 401 छात्रों को छात्रवृत्ति देंगे।
इस लेवेल पर मिलेगी स्कॉलरशिप
दुनिया में ब्रिटेन दूसरा देश है, जहां सबसे ज्यादा विदेशी छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन भी तीन बार भारत आ चुके हैं।
शिक्षामंत्री एचआरडी मंत्री स्मृति ईरानी से हाल ही में शैक्षिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए मिले। उन्होंने कहा कि 2013 में 84 फीसदी भारतीय छात्रों के वीज़ा आवेदन स्वीकृत हुए।
एक रिसर्च रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ब्रिटेन अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से पढ़ाई के खर्च में सस्ता और गुणवत्ता वाला है।
सोपर ने कहा कि ब्रिटिश काउंसिल ने हाल में इंडिया एंप्लाइबिलिटी सर्वे 2014 जारी किया था। इसमें हमने देश में बदल रहे रोजगार के चलन की जानकारी दी।
ऐसे करें आवेदन
इस सर्वे से मिली जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन की यूनीवर्सिटी ने खुद को भी बदलने की शुरूआत की है। इससे छात्रों को बेहतर तरीके से काम मिलने में मदद मिलेगी।
काउंसिल ने अपने छात्रों को प्रोत्साहन देने केलिए एल्युमनाई अवॉर्ड्स 2015 भी शुरू किए हैं। यही वजह है कि हमारे यहां 200 से ज्यादा देशों के 3,30,000 छात्र पढ़ रहे हैं। इनमें 24,000 भारतीय छात्र हैं। ग्रेट ब्रिटेन स्कॉलरशिप इंडिया-2015 में आवेदन के लिए इसमें शामिल संस्थाओं में सामान्य प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
साथ ही संस्थान के स्कॉलरशिप के लिए नामित प्रतिनिधि से ई-मेल कर संपर्क करना होगा। इनकी सूची ब्रिटिश काउंसिल की वेबसाइट www.britishcouncil.in के साथ ही knowledgeisgreat.in पर भी मौजूद है। दिक्कत होने पर ब्रिटिश काउंसिल की हेल्पलाइन 1800 102 4353 पर भी संपर्क कर सकते हैं।