{"_id":"274cef04b859d51d470892e741351e9f","slug":"lucknow-admission-process-by-5-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जून से आ सकते हैं लविवि के प्रवेश फॉर्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पांच जून से आ सकते हैं लविवि के प्रवेश फॉर्म
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 03 Jun 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय के स्नातक के फॉर्म पांच जून तक आ सकते हैं। एडमिशन फॉर्म का ब्रोशर पहले ही जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन
सोमवार को लविवि कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने बताया कि पांच जून फॉर्म तक आ जाएंगे। वहीं, एडमिशन को-ऑर्डिनेटर का कहना है कि इस हफ्ते तक फॉर्म जारी कर दिए जाएंगे।
लेकिन निर्धारित तिथि नहीं बताई जा सकती। एडमिशन को-ऑर्डिनेटर का कहना है कि एनआईसी की ओर से तय समय पर वेबसाइट तैयार न करने के कारण फॉर्म जारी करने में देरी हुई है।
विज्ञापन
15 जुलाई तक हर हालत में दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। लविवि में दाखिले की बाट जोह रहे स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने को है।
लविवि के एडमिशन फॉर्म पांच जून तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी हो सकते हैं। विवि के एडमिशन फॉर्म पहले 23 मई से जारी होने थे।
लेकिन एनआईसी के साथ तालमेल न बैठने के कारण दाखिला प्रक्रिया में देरी हो गई।
तकनीकी दिक्कतों के साथ ही दाखिला प्रक्रिया में देरी की वजह एनआईसी के साथ अनुबंध की कीमत को लेकर सहमति न बनना भी माना जा रहा था।
बहरहाल, अब सभी दिक्कतों का निपटारा हो चुका है और पांच जून से स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के फॉर्म जारी हो सकते हैं। परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के फॉर्म बाद में जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग- 600 रुपये
अनुसूचित जाति एवं जनजाति- 300 रुपये
कोर्सवार सीटें
बीकॉम रेग्युलर-450 सीटें
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस-180 सीटें
बीकॉम आनर्स-100 सीटें
बीएससी पीसीएम रेग्युलर-250 सीटें
बीएससी पीएमई-50 सीटें
बीएससी पीएमस्टैट-85 सीटें
बीएससी जेडबीसी-190 सीटें
बीसीए-60 सीटें
बीबीए-60 सीटें
बीबीए आईबी-60 सीटें
बीबीए एमएस-60 सीटें
एलएलबी ऑनर्स-120 सीटें
बीए 31 विषयों में-1,300 सीटें
बीएफए टेस्टाइल डिजाइनिंग-10 सीटें
बीवीए पेटिंग रेग्युलर-18 सीटें
बीवीए सेल्फ फाइनेंस-14 सीटें
बीवीए स्क्ल्पचर रेग्युलर-14 सीटें
बीवीए सेल्फ फाइनेंस-5 सीटें
बीवीए विजुअल आर्ट-18 सीटें
सेल्फ फाइनेंस-14 सीटें
ओरिएंटल स्टडीज इन अरेबिक एंड पर्शियन के तहत कोर्स
दाबिर-ए-माहिर-60 सीट
आलिम-60 सीट
दाबिर-ए-कामिल-60
फजिल-ए-अदब-60
फजिल-ए-तफसीर (शिया)-20
फजिल-ए-तफसीर (सुन्नी)-20