लखनऊ यूनिवर्सिटी में अभी नहीं खुलेगा कृषि संकाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विवि में अभी कृषि संकाय नहीं खुलेगा। कार्यपरिषद में इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है। विवि में पहले फैकल्टी खोलने लायक सभी मूलभूत संसाधन व पद सृजित करने के बाद ही इस प्रस्ताव को कार्यपरिषद में रखने की सलाह दी है।
सोमवार को कार्यपरिषद की बैठक में बी-कॉपी नहीं दिए जाने पर मुहर लग गई। इसके स्थान पर 32 से 40 पेज की मुख्य कॉपी दी जाएगी। कॉपी के मुखपृष्ठ पर ओएमआर शीट होगी।
मार्क्सशीट पर स्टूडेंट्स की फोटो छपेगी। वहीं, आशा स्मृति कॉलेज को बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (बी-लिब) व बीएड की सत्र 2015-16 की मान्यता अभी नहीं दी गई है।
निर्णय हुआ कि सीनियर लेक्चरर पद के वेतनमान के लिए इंटरव्यू नहीं देना होगा। एलयू में सोमवार को कार्यपरिषद की बैठक में निर्णय हुआ कि मूलभूत संसाधन जुटाने के बाद ही कृषि संकाय खोला जाए।
कृषि संकाय खोलने के लिए कुलपति प्रो. एसबी निमसे की अध्यक्षता में कमेटी गठित हुई। परीक्षा समिति की बैठक के मिनट्स कार्यपरिषद ने अप्रूव कर दिए हैं। अब परीक्षा में स्टूडेंट्स को बी कॉपी नहीं दी जाएगी।
विश्वनाथ बाजपेई के नाम से शुरू होगा गोल्ड मेडल
अब डिग्री कॉलेजों को भी टेबुलेशन चार्ट दिया जाएगा। वहीं, प्रो. एनके पांडेय की अध्यक्षता में बनीं एग्जामिनेशन रिफॉर्म कमेटी पर भी मुहर लगा दी गई।
डीए देने में कॉलेज अपने स्तर पर निर्णय ले सकते हैं। ऐसे में अब इस कॉलेज की दोबारा जांच कर रिपोर्ट पेश की जाए। अब एलयू व डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को सीनियर लेक्चरर पद के वेतनमान पाने के लिए इंटरव्यू नहीं देना होगा।
कार्यपरिषद ने मानकों के अनुरूप किए इस संशोधन को कुलपधिपति का अनुमोदन लेने को कहा गया है। गणित विभाग में एक शिक्षक के प्रकरण पर यह फैसला सुनाया गया।
गणित विभाग में शिक्षकों के कुल 12 पदों में से छह अनारक्षित व छह आरक्षित रहेंगे। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में 19 जनवरी 2015 को होने वाले दीक्षांत समारोह पर अपनी मुहर लगा दी है।
भूगर्भ विज्ञान विभाग में अब स्व. विश्वनाथ बाजपेई गोल्ड मेडल शुरू होगा। स्व. विश्वनाथ बाजपेई दिल्ली यूनिवर्सिटी में भूगर्भ विज्ञान विभाग के हेड थे। निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों को अवकाश नकदीकरण पहले की ही तरह दिया जाएगा।