{"_id":"f7ee889a7c683f7aad54eb31dee57496","slug":"lu-will-re-conduct-english-honors-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटी दोबारा कराएगी ये दो पेपर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटी दोबारा कराएगी ये दो पेपर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 05 Dec 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लविवि में इंग्लिश ऑनर्स के पोएट्री एंड फिक्शन पेपर की परीक्षा दोबारा होगी। मंगलवार को हुए पेपर में परीक्षार्थियों को ओल्ड सिलेबस का पेपर थमा दिया गया था।
विज्ञापन
स्टूडेंट्स के विरोध के बाद गुरुवार को विभागाध्यक्ष प्रो. निशि पांडेय ने इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की। फिर पेपर दोबारा कराने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को लविवि में अंग्रेजी ऑनर्स सेकंड ईयर का पेपर था। स्टूडेंट्स को न्यू के बजाय ओल्ड सिलेबस का पर्चा बांट दिया गया। इसका परीक्षार्थियों ने विरोध किया था। बाद में स्टूडेंट्स विभागाध्यक्ष के पास पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने गलत पेपर बांटे जाने की बात कही। इसके बाद विभागाध्यक्ष ने गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात करके पेपर दोबारा आयोजित कराने की बात कही।
परीक्षा नियंत्रक एसके शुक्ला ने पेपर दोबारा आयोजित करने के लिए इंग्लिश विभाग से पेपर भी मांगा है। जल्द ही पेपर की तिथियां घोषित कर दी जाएंगी।