{"_id":"86734537a37cf06e57b12538924e3022","slug":"lu-will-investigate-the-case-against-the-validation-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम विरूद्घ मान्यता पर बौखलाया एलयू प्रशासन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नियम विरूद्घ मान्यता पर बौखलाया एलयू प्रशासन
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 17 Jun 2014 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियम दरकिनार कर बांटी गई संबद्धता मामले की जांच लखनऊ विश्वविद्यालय करवाएगा।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में मानकों को ताक पर रखकर दो कॉलेजों को मान्यता जारी की गई है।
मामला मीडिया में आने के बाद लविवि कुलपति ने मामले की जांच कराने के लिए कहा है।
विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार कॉलेज के प्रबंधतंत्र या फिर भूमि संबंधी विवाद होने की सूरत में कॉलेज को मान्यता नहीं दी जा सकती है।
माल स्थित राम दुलारी आलोक कुमार महिला डिग्री कॉलेज की जमीन को लेकर विवाद है।
मैनेजमेंट का भी पुनर्गठन नहीं हुआ है। एक पक्ष की ओर से इस मामले की बराबर लिखित शिकायत की जा रही है।
इसके बावजूद विश्वविद्यालय ने कॉलेज को मान्यता जारी कर दी।
इसी तरह गोमती नगर स्थित इनोवेटिव कॉलेज की जमीन को लेकर विवाद है, जिस जमीन पर बीएड कॉलेज खोला गया है।
उसमें इसी संस्था का मैनेजमेंट कॉलेज भी चल रहा है, जबकि बीएड कॉलेज के लिए अलग से पांच हजार वर्ग फुट जमीन होनी चाहिए।
मैनेजमेंट व बीएड कॉलेज एक ही जमीन जो कि साढ़े सात हजार वर्ग फुट है उस पर चल रही है।
इतना ही नहीं एलडीए ने इसे इंटर कॉलेज चलाने के लिए जमीन लीज पर दी थी।
एलडीए के प्रावधानों में जमीन को कोई सब लीज नहीं कर सकता। इसके बावजूद कॉलेज चल रहा है।
अमर उजाला द्वारा इस मामले के खुलासे के बाद लविवि प्रशासन हरकत में आया है और कुलपति ने मामले की जांच कराने के लिए कहा है।