फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lu to start biometric attendance system.

LU: अब कसेगी लगाम, बंक मारना नहीं होगा आसान

Wed, 10 Dec 2014 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Dec 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
lu to start biometric attendance system.

लखनऊ विश्वविद्यालय में अब अगली बार से स्टूडेंट्स की बॉयोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज होगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन स्टूडेंट्स की प्रमाणिक उपस्थिति दर्ज करने का पुख्ता इंतजाम करने जा रहा है।

विज्ञापन


अभी पीजी क्लासेज में इंटरनल असेसमेंट सिस्टम लागू हैं और यूनिवर्सिटी में ऐसा कोई प्रमाणिक तरीका नहीं है जिससे छात्रों की उपस्थिति का ब्यौरा एकत्र किया जाए।
विज्ञापन


जबकि इंटरनल असेसमेंट में 5 नंबर उपस्थिति के भी हैं। वहीं नए शैक्षिक सत्र 2015-16 में यूजी में सेमेस्टर सिस्टम भी लागू हो रहा है।  

अगर सब कुछ ठीक रहा तो स्टूडेंट्स की बॉयोमिट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। एलयू व डिग्री कॉलेजों में अभी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति का नियम लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरूनानक में बायोमीट्रिक सिस्टम

lu to start biometric attendance system.

गत सोमवार को जब डीन फैकल्टी ऑफ आर्ट्स ने विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई तो इसमें स्टूडेंट्स की उपस्थिति के ब्यौरे की हकीकत सबके सामने आ गई।

गुरूनानक गर्ल्स कॉलेज में है बॉयोमीट्रिक सिस्टम
एलयू से संबद्ध गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज में स्टूडेंट्स की बॉयोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाती है।

यहां पर छात्राओं के कॉलेज में बॉयोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करते ही अभिभावकों के मोबाइल फोन पर मैसेज चला जाता है कि उनकी बेटी कॉलेज पहुंच गई है।

वहीं जब वह कॉलेज से बाहर निकलती हैं तो बॉयोमीट्रिक पंच करने पर फिर अभिभावकों के मोबाइल पर मैसेज चला जाता है कि वह कॉलेज से निकल चुकी हैं।

प्राचार्य डॉ. कमला बिष्ट कहती हैं कि थंब एंप्रेशन लगाना यहां पर अनिवार्य है। अगर कोई स्टूडेंट तीन दिन लगातार नहीं आता तो उसे प्रार्थना पत्र के साथ अपने अभिभावक को बुलाकर लाना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed