फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lu students will get health card

LU: छात्रों को मिलेगा हेल्थ का एटीएम कार्ड

Thu, 30 Jan 2014 10:12 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Jan 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
lu students will get health card

एलयू में स्टूडेंट्स को एंश्योरेंस के तहत एटीएम जैसा हेल्थ कार्ड दिया जाएगा। इसे लेकर छात्र एंश्योरेंस कंपनी की ओर से तय किए अस्पतालों में अपना निशुल्क इलाज करवा सकेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को लविवि में बीमा कंपनियों के प्रस्तावों को लेकर चर्चा की गई। जल्द ही स्टूडेंट्स को एंश्योरेंस कंपनियां यह हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराएंगी।

बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि स्टूडेंट्स के साथ-साथ कर्मचारियों व शिक्षकों को भी इस योजना का लाभ दिया जाए।

लखनऊ विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अनिल शुक्ला ने बताया कि बैठक में इस बात पर चर्चा हुई हेल्थ कार्ड के लिए छात्रों से अधिकतम 150 रुपये तक शुल्क लिया जाए।
विज्ञापन


शेष धनराशि लविवि देगी। ऐसे लोगों से भी संपर्क किया जा सकता है, जो छात्र हित में वित्तीय मदद देने को तैयार हों। प्रो. शुक्ला ने बताया कि करीब एक लाख रुपये तक के एंश्योरेंस की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी जिन बीमा कंपनियों ने प्रस्ताव दिए हैं, उनके प्रपोजल पर विचार किया जा रहा है। प्रो. शुक्ला ने कहा कि पूरा जोर इस बात पर है कि वर्तमान शैक्षिक सत्र से ही स्टूडेंट्स को योजना का लाभ मिले।


जल्द ही हॉस्टल में रह रहे स्टूडेंट्स का एंश्योरेंस होगा। इसके बाद यूनिवर्सिटी के सभी 18,000 स्टूडेंट्स को लाभ दिया जाएगा। फिलहाल, इसकी शुरूआत जल्द से जल्द किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

जुलाई में शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र में इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। इसमें स्टूडेंट्स के अलावा कर्मचारी व शिक्षक भी शामिल होंगे।

प्रो. शुक्ला ने कहा कि स्टूडेंट्स से  प्रीमियम की कम रकम ली जाएगी लेकिन शिक्षक तो खर्चा उठा सकते हैं। ऐसे में उनका प्रीमियम कुछ अधिक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed