{"_id":"b628f1376aacd042ba0837d2893b7808","slug":"lu-professor-force-student-to-say-i-love-u-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलयूः अपनी स्टूडेंट्स से कहा बोलो 'आई लव यू'","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एलयूः अपनी स्टूडेंट्स से कहा बोलो 'आई लव यू'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 05 Dec 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षक ने छात्रा पर ‘आई लव यू’ कहने का दबाव बनाया था। बृहस्पतिवार को प्रॉक्टोरियल टीम के समक्ष बयान में छात्रा ने यह बात कही।
विज्ञापन
हिंदी विभाग के शिक्षक ने अपनी छात्रा पर उन्हें बार-बार फोन कर परेशान करने का आरोप लगाया था। शिक्षक की पत्नी ने इस बारे में छात्रा के खिलाफ महिला थाने में भी की थी।
विज्ञापन
लविवि ने इस मामले में दो सदस्यीय समिति का गठन किया था। मंगलवार को समिति ने छात्रा के बयान लिए थे। उसमें छात्रा ने शिक्षक पर ही परेशान करने और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था। गुरुवार को एक बार फिर से छात्रा को बयान देने के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
इस बार भी छात्रा अपने बयान पर कायम रही। छात्रा के बयान के बाद लविवि प्रशासन नोटिस जारी करके शिक्षक से पूछताछ करने की तैयारी कर रहा है। समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रॉक्टर को सौंप दी है। लविवि प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित के अनुसार प्रशासन की ओर से जल्द ही शिक्षक को नोटिस जारी किया जाएगा।