{"_id":"8152ecc5ce67a6475e9624476104c6df","slug":"lu-hostelers-will-donate-spare-food-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गरीब भी खाएंगे लखनऊ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल का खाना","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब गरीब भी खाएंगे लखनऊ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल का खाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 15 Dec 2015 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में हाल ही में गठित प्रॉक्टर्स कैम्पस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ चीफ प्रॉक्टर प्रो. निशि पांडेय ने सोमवार को पहली बैठक की। इसमें ग्रुप में शामिल स्नातक पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं के साथ कार्यप्रणाली व भावी योजनाओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
प्रो. निशि ने बताया कि 17 दिसंबर को विवि में सफाई अभियान शुरू होगा। इसके बाद प्रत्येक दो हफ्ते में एक बार यह होगा। इसके बाद 24 दिसंबर को पौधरोपण और 11 जनवरी को विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम की तैयारी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ग्रुप ने तय किया है कि हॉस्टल्स में बचने वाले खाने को फेंकने की जगह किसी संस्था के माध्यम से गरीबों तक पहुंचाया जाएगा। इतना ही नहीं ग्रुप में शामिल छात्र-छात्राएं मेस में काम करने वाले उन कर्मचारियों को शिक्षा से जोड़ने का भी काम करेंगे जिन्होंने बिलकुल पढ़ाई नहीं की या बीच में छोड़ दी।
विज्ञापन
इस समूह को छात्र-छात्राओं में ऑर्गेनाइजेशनल स्किल्स डेवलप करने और संघर्ष प्रबंधन सिखाने के साथ सकारात्मक कार्यों में सहभागिता करने के लिए गठित किया गया है। आने वाले दीक्षांत समारोह में भी इस समूह के छात्र-छात्राओं की सहायता ली जाएगी।