फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU gets 10 crore for research projects

रिसर्च के लिए एलयू को मिले 10 करोड़ और

Thu, 13 Mar 2014 11:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Mar 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
LU gets 10 crore for research projects

एलयू में ओएनजीसी की मदद से स्थापित होने वाले रिसर्च सेंटर को 10 करोड़

विज्ञापन
रुपये की और मदद मिलेगी।

विवि प्रशासन को ओएनजीसी की ओर से आश्वासन मिला है कि वे इस मल्टी डिस्प्रिलनरी रिसर्च सेंटर को बेहतर ढंग से स्थापित करवाने में धन की कमी आड़े नहीं आने देगा।

ऐसे में अब इस प्रोजेक्ट में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होने से और बेहतर ढंग से रिसर्च वर्क होगा।

एलयू प्रशासन ने चंद्रशेखर आजाद महिला छात्रावास के सामने इस रिसर्च सेंटर को स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य पहले ही शुरू कर दिया था।


एलयू प्रशासन का कहना है कि यहां पर जो मल्टी डिस्प्रिलनरी रिसर्च सेंटर स्थापित हो रहा है, उसमें वह सभी विभागों को एक छत के नीच आपस में मिलकर रिसर्च करने की सुविधा देगा।

वहीं, इस सेंटर का मुख्य कार्य ओएनजीसी के लिए शोध करना होगा। एलयू का भूगर्भ विज्ञान विभाग ख्याति प्राप्त है और यहां के शिक्षकों का नाम देश ही नहीं विदेशों में है।

ऐसे में भूगर्भ विज्ञान विभाग ओएनजीसी को बेहतर परिणाम देगा। फिलहाल, एलयू में सेंटर स्थापित होने से मल्टीडिस्प्रिलनरी रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed