{"_id":"80fbee4212af224ee17358209465961d","slug":"lu-examination-declares-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"LU: एग्जाम शेड्यूल घोषित, जरूरी जानकारी के लिए देखें खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
LU: एग्जाम शेड्यूल घोषित, जरूरी जानकारी के लिए देखें खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
एलयू में एलएलबी थ्री ईयर न्यू कोर्स और एलएलबी ऑनर्स की परीक्षाएं पांच जनवरी से शुरू होंगी। साथ ही एमए हिंदी और एमए सोशियोलॉजी का परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा कार्यक्रम विभागों के साथ ही विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। वहीं, एलयू में एमए हिंदी की परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी।
विभागाध्यक्ष प्रो. केसी सनेही ने बताया कि एमए प्रथम सेमेस्टर का पहला प्रश्नपत्र 15, दूसरा प्रश्न पत्र 17, तीसरा 19 और चौथा प्रश्नपत्र 22 दिसंबर को होगा। एमए हिंदी तृतीय सेमेस्टर का पहला प्रश्नपत्र 16 को, दूसरा 18, तीसरा 20 दिसंबर और चौथा प्रश्नपत्र 23 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
सभी परीक्षाएं सुबह नौ से 12 बजे की पाली में होंगी। इसके अलावा एमफिल की परीक्षाएं 17 दिसंबर से शुरु होंगी। 19 दिसंबर को दूसरा प्रश्नपत्र और 22 दिसंबर को तीसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन