फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lu exam students are not get B copy.

LU Exam: स्टूडेंट्स को अब नहीं मिलेगी एक्स्ट्रा कॉपी

Sat, 01 Nov 2014 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Nov 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
lu exam students are not get B copy.

लखनऊ विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब एग्जाम में बी कॉपी नहीं दी जाएगी। इसकी जगह अब उन्हें 40 पेज की एक कॉपी मिलेगी।

विज्ञापन


वहीं, उत्तरपुस्तिका जांचन के लिए अब मुख्यपृष्ठ पर ओएमआर शीट होगी, जिस पर अंक चढ़ाए जाएंगे। दूसरी ओर, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देश पर अब एलयू मार्क्सशीट पर स्टूडेंट्स की फोटो छपवाएगा।
विज्ञापन


इसका फायदा होगा कि वेरिफिकेशन के लिए छात्र-छात्राओं को धक्के नहीं खाने होंगे। फर्जी मार्क्सशीट बनाने का भी खेल खत्म हो जाएगा।

यह महत्वपूर्ण निर्णय शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की बैठक में लिए गए। कुलपति डॉ. एसबी निमसे की अध्यक्षता में यह बैठक हुई।

शुक्रवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अब स्नातक में पर्यावरण अध्ययन अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा।

ऐसे में राष्ट्रगौरव की परीक्षा में जो स्टूडेंट्स फेल हैं और इस कारण उनकी डिग्री फंसी हुई है, उन्हें वर्ष 2015 में होने वाली परीक्षा में अंतिम मौका दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षा सुधार के लिए एक कमेटी भी गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें लुआक्टा अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय, महामंत्री डॉ. अंशु केडिया, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय, भूगर्भ विज्ञान विभाग के प्रोफेसर विभूति राय सहित तीन अन्य विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।

यह एलयू की परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन पहले ही घोषणा कर चुका है कि वे परीक्षा के सिस्टम में बदलाव करेगा।

कॉपियों की जांच में होंगी कम गलतियां

lu exam students are not get B copy.

बहुविकल्पीय सवालों की संख्या बढ़ाई जाएगी और पूरे कोर्स से सवाल पूछे जाएं, इसकी व्यवस्था होगी। वहीं, कॉपियों को जांचने में कम से कम त्रुटि हो, इसके लिए ओएमआर शीट पर नंबर चढ़ाए जाएंगे।

फिलहाल, अब कमेटी परीक्षा में रिफॉर्म को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव का सुझाव देगी। लुआक्टा अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने परीक्षा समिति से मांग की थी कि कॉलेजों को भी नंबरों का एक चार्ट दिया जाए, ताकि प्राचार्य अपने स्तर पर इसे वेरिफिकेशन कर सकेंगे।

अभी यूनिवर्सिटी में ही रेड व ब्ल्यू चार्ट पर स्टूडेंट्स के नंबरों का वेरिफिकेशन किया जाता है। कॉलेज लंबे समय से मांग कर रहे थे कि उन्हें भी एक चार्ट दिया जाए। वहीं, यूनिवर्सिटी में अब सभी रेड व ब्ल्यू चार्ट एक ही स्थान पर रखे जाएंगे।

फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी
एलयू व डिग्री कॉलेजों में बैक पेपर व इंप्रूवमेंट फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब आठ नवंबर तक स्टूडेंट 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ अपना फॉर्म भर सकेंगे।

कॉलेज स्टूडेंट्स का डाटा हर कीमत पर 10 नवंबर तक परीक्षा विभाग को भेज देंगे। बीते दिनों लगातार पड़ी छुट्टियों के कारण स्टूडेंट्स ने फॉर्म भरने की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया था।

बैक पेपर व इंप्रूवमेंट के फॉर्म 1000 रुपये व उसके साथ 300 विलंब शुल्क यानी अब कुल 1300 रुपये का फॉर्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed