फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU : Bsc Maths cut off reaches 99 percent

LU: यहां देखें बीएससी-मैथ्स की मेरिट लिस्ट

Sun, 13 Jul 2014 08:15 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Jul 2014 08:15 AM IST
विज्ञापन
LU : Bsc Maths cut off reaches 99 percent

लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार को बीएससी मैथ्स, बीएससी बॉयोलॉजी, बीबीए, बीसीए, बैचलर इन होटल मैनेजमेंट, बीबीए मैनेजमेंट साइंस सहित 10 कोर्स की ओवरऑल मेरिट जारी हुई।

विज्ञापन


एलयू के प्रवेश समन्वयक (स्नातक) प्रो. प्रवीण नागर ने बताया कि मेरिट सूची वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर देखी जा सकती है। इस बार बीएससी मैथ्स में सबसे अधिक आवेदन आए थे।
विज्ञापन


इसमें 99.208 परसेंट नंबर पाकर आशु शर्मा ने टॉप किया है। बीएससी बॉयो ग्रुप में 97.770 परसेंट नंबर के साथ पूजा चाैरसिया टॉप पर हैं।

इस बार भी एलयू की मेरिट सूची में लड़कियों का दबदबा कायम है। सूची में इस बार ओबीसी वर्ग के स्टूडेंट्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

ओपन कैटेगरी में भी सर्वाधिक सीटें ओबीसी के ही खाते में जाना तय हैं। वहीं, बीबीए टूरिज्म, बैचलर इन होटल मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन एयर लाइन टिकटिंग, डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन में सीटें भरना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दाखिले के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को आसानी से प्रवेश मिलेगा। एलयू के प्रवेश समन्वयक प्रो. प्रवीण नागर कहते हैं कि ओवरऑल मेरिट सूची जारी होने के बाद अब एक दो दिन में कटऑफ सूची भी जारी कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कटऑफ जारी होने के बाद स्टूडेंट ऑनलाइन बैंक चालान, क्रेडिट व डेबिट कार्ड के माध्यम से फीस जमा करेंगे और अपने-अपने संबंधित डीन कार्यालय में जाकर प्रवेश से संबंधित डॉक्यूमेंट जमा कर दाखिले की औपचारिकताएं पूरी करेंगे।

कल हल होगा जीरो फीस पर दाखिले का मुद्दा
एलयू में मेरिट सूची जारी होने के बाद अब कटऑफ सूची जारी होने में देरी लग रही है। कटऑफ सूची जारी होने के बाद ही स्टूडेंट दाखिला ले सकेंगे लेकिन यूनिवर्सिटी में अभी तक जीरो फीस पर दाखिला लेने वाले स्टूडेंट के बारे में कोई गाइडलाइन नहीं तय हुई है।

यही कारण है कि बीते गुरुवार को एलएलबी ऑनर्स सहित छह कोर्स की मेरिट सूची और अब 10 कोर्स की मेरिट सूची तो घोषित की गई है लेकिन कटऑफ सूची जारी नहीं हो पाई है।

प्रवेश समन्वयक प्रो. प्रवीण नागर कहते हैं कि सोमवार को वे कुलपति डॉ. एसबी निमसे से इस मामले में दिशा-निर्देश ले लेंगे। ऐसे स्टूडेंट जिनके परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये तक है, उन्हें स्कॉलरशिप मिलती है।

इन छात्रों को समाजकल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से फीस की रकम मिलती है। इसलिए यूनिवर्सिटी इन स्टूडेंट्स से केवल परिचय पत्र के 25 रुपये जमा करवाती है।

फीस स्टूडेंट के बैंक खाते में जाती है इसलिए अगर वह यूनिवर्सिटी को फीस नहीं देता तो उसका रिजल्ट रोक दिया जाता है लेकिन यह गाइडलाइन अभी तक प्रवेश अनुभाग को वित्त विभाग ने नहीं दी है।


फिर इस बार से इंश्योरेंस का 150 रुपये भी स्टूडेंट्स से लिया जाएगा। ऐसे में निशुल्क दाखिले वाले स्टूडेंट्स के बारे में कोई फैसला नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण कटऑफ सूची फंस गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed