फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU : BA merit crosses 100%

एलयू: बीए की मेरिट 100 प्रतिशत के पार पहुंची

Tue, 15 Jul 2014 08:56 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Jul 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
LU : BA merit crosses 100%

एलयू में बीए कोर्सेज में दाखिले के लिए सोमवार को जारी मेरिट सूची 100 परसेंट का आंकड़ा पार कर गई। सूची में दीक्षा वर्मा 100.30 परसेंट नंबर के साथ टॉप पर रही।

विज्ञापन


वहीं, 98.658 परसेंट के साथ मंजरी यादव दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर आयुषी मौर्या के 98.387 परसेंट हैं।

चौथे व पांचवें नंबर पर रहने वाले स्टूडेंट ऋषभ बाजपेई और आशीष कुमार मौर्या के संयुक्त रूप से 98.181 परसेंट हैं।

बीए की मेरिट सूची में भी लड़कियों का ही दबदबा है। टॉप टेन में सात लड़कियां हैं और ओबीसी के स्टूडेंट्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बार बीए की मेरिट सूची काफी ऊपर गई है।
विज्ञापन


यानी कुल 1410 सीटों पर दाखिले के लिए कड़ा संघर्ष होगा। अगर मेरिट क्रम में 1410 रैंक वाले स्टूडेंट के परसेंट देखे जाएं तो वह 77.64 हैं और ओवरऑल मेरिट सूची में 1823 स्टूडेंट ऐसे हैं जिनके 75.074 तक नंबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इस बार बीए में दाखिला पाने के लिए होड़ होगी।  एलयू के प्रवेश समन्वयक (स्नातक) प्रो. प्रवीण नागर ने बताया कि बीए की ओवरऑल मेरिट सूची एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है।

जीरो फीस वाले जमा कराएंगे 225 रुपए
एलयू में जीरो फीस पर दाखिले को लेकर चला आ रहा असमंजस सोमवार को खत्म हो गया।

कुलपति डॉ. एसबी निमसे के निर्देश पर वित्त विभाग ने प्रवेश समन्वयक को जीरो फीस पर दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स के बारे में गाइड लाइन जारी कर दी।

प्रवेश समन्वयक प्रो. प्रवीण नागर ने बताया कि ऐसे स्टूडेंट जिनके अभिभावक की सालाना आय दो लाख रुपये से कम है उन्हें जीरो फीस का लाभ मिलेगा। ऐसे स्टूडेंट्स से परिचय पत्र और इंश्योरेंस आदि के 225 रुपये लिए जाएंगे।


वहीं, जीरो फीस वाले स्टूडेंट्स के बारे में गाइड लाइन मिलने के बाद अब स्नातक कोर्सेज में दाखिले की कटऑफ जारी करने का रास्ता साफ हो गया है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन मंगलवार को स्नातक के कुछ कोर्सेज की कटऑफ जारी करने की तैयारी कर रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो कटऑफ सूची जारी होना शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed