फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU affiliated four bed may face obstacle in exam

यूपी के चार बीएड कॉलेजों में हुई धांधली, रुक सकता है रिजल्ट

Wed, 22 Jul 2015 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 22 Jul 2015 04:23 PM IST
विज्ञापन
LU affiliated four bed may face obstacle in exam

एलयू से संबद्ध बीएड के चार कॉलेजों पर जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है। सूत्रों की मानें तो इन कॉलजों ने सत्र 2014-15 के दौरान नियम ताक पर रखकर अपने यहां प्रवेश किए।

विज्ञापन


इन कॉलेजों ने उन अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जो कि काउंसलिंग में शामिल ही नहीं हुए थे। बताया जा रहा है कि ये चारों ही सेल्फ फाइनेन्स कॉलेज हैं। संभव है कि इन कॉलेजों को परीक्षा से ही रोक दिया जाए या परीक्षा के बाद इनका रिजल्ट न जारी हो।
विज्ञापन


इस बारे में परीक्षा नियंत्रक एसके शुक्ला ने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती कॉलेजों का नाम नहीं बताया जा सकता।

हर साल बहुत से सेल्फ फाइनेन्स कॉलेजों में बीएड की सीटें भरना ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ कॉलेज नियमों की अनदेखी कर प्रवेश करने लगते हैं। इस साल भी काउंसलिंग के बाद बीएड की करीब एक लाख, 17 हजार सीटें रिक्त रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों स्टूडेंट्स को हो सकती है समस्या

LU affiliated four bed may face obstacle in exam

यदि इन चार कॉलेजों पर कार्रवाई हुई तो सैंकड़ों छात्र-छात्राओं को समस्या का सामना करना पड़ेगा। असल में बीएड में प्रवेश के लिए सुप्रीम कोर्ट ने गाइडलाइन निर्धारित कर रखी हैं। ऐसे में सीटें खाली रहने पर कॉलेजों के सामने समस्या आती है जिसके बाद वह नियमों को तोड़कर प्रवेश करते हैं।

कई कॉलेजों में छात्र-छात्राओं से धन उगाही भी की जाती है। इस साल भी एलयू के कुलसचिव के पास धन उगाही की शिकायत आ चुकी है जिसके बाद उन्होंने संबंधित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को इससे अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed