फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lt. colonel caught in cheating at lucknow university

एलयू में नकल करते धरे गए लेफ्टिनेंट कर्नल

Sun, 08 Dec 2013 02:36 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ Updated Sun, 08 Dec 2013 02:36 AM IST
विज्ञापन
lt. colonel caught in cheating at lucknow university

एलयू में शनिवार को सेना के इंजीनियरिंग विभाग में लेफ्टिनेंट कर्नल हामिद उस्मानी को नकल करने के आरोप में पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


वह अपने साथ लेटर राइटिंग पैड पर पेंसिल से सवालों के जवाब लिखकर लाए थे।

मॉस्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन (साइंस एंड टेक्नोलॉजी) के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे हामिद को नकल करने के आरोप में पकड़ा गया तो वह प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम से भिड़ गए और बवाल करने लगे।

उन्होंने कॉपी के साथ नकल सामाग्री नत्थी करके ले जा रही टीम का पीछा किया और नकल सामग्री छीनकर उसे बॉटनी विभाग की छत पर फेंक दिया।

इसके बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस बल बुला लिया। बाद में उन्हें दूसरी कॉपी देकर परीक्षा देने को कहा गया।

प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने लेफ्टिनेंट कर्नल की संपूर्ण परीक्षा रद्द करने और निष्कासन करने की संस्तुति परीक्षा विभाग से की है। अब नकल के मामलों की जांच के लिए बनी कमेटी इस प्रकरण पर अंतिम निर्णय लेगी।
विज्ञापन


प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार को द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा थी।

जंतुविज्ञान विभाग में परीक्षा दे रहे लेफ्टिनेंट कर्नल हामिद उस्मानी के पास से डेढ़ घंटे बाद एक लेटर पैड पर लिखी नकल सामग्री पकड़ी गई। इस पर उन्होंने पेंसिल से नकल लिख रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल करने की सूचना पर एडिशनल प्रॉक्टर डॉ. नंदलाल भारती, डॉ. कमर अब्बास व डॉ. डीआर साहू सहित प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर पहुंच गई। तलाशी के दौरान मिले लेटर राइटिंग पैड को छीन लिया गया और कॉपी जमा करा ली गई।

इसके बाद लेफ्टिनेंट कर्नल ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रॉक्टोरियल टीम नकल सामग्री व कॉपी लेकर जाने लगी तो लेफ्टिनेंट कर्नल ने पीछा किया और बॉटनी विभाग के पास सदस्यों से अभद्रता करके अपनी नकल सामग्री तथा कॉपी छीन ली।

इसके बाद नकल सामग्री को नष्ट करने की कोशिश की और अपनी कॉपी बॉटनी विभाग की छत पर फेंक दी। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने सुरक्षा गार्डों को छत पर चढ़ाकर इसे हासिल किया और मौके पर पुलिस बुला ली गई।

इसके बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने लेफ्टिनेंट कर्नल हामिद उस्मानी की पहली कॉपी जमा करा ली और उसमें नकल सामग्री नत्थी करके परीक्षा विभाग की नकल विरोधी कमेटी को सौंप दिया।

प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों का कहना है कि नकल सामग्री को नष्ट करने की कोशिश करने व अभद्रता के आरोप में लखनऊ विश्वविद्यालय के नकल विरोधी अध्यादेश के तहत उनकी संपूर्ण परीक्षा निरस्त करने और विश्वविद्यालय से निष्कासन करने की संस्तुति की गई है।

एलयू में नकल करते पकड़े जा चुके हैं कई रसूखदार
लखनऊ विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना और फिर रसूख के दम पर नकल करके पास करने की कोशिश करने का इतिहास कोई नया नहीं है। हालांकि, जब कोई सख्त शिक्षक कमरे में पड़ गया तब उनकी सारी हेकड़ी निकल गई। विवि में लॉ की परीक्षा के दौरान एक अधिकारी को नकल करते पकड़ा गया।


उसने मौके पर बहुत हंगामा मचाया, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। वैसे बाद में उन्हें विवि की नकल विरोधी कमेटी ने पर्याप्त साक्ष्य न होने पर बरी कर दिया।

वहीं एक पत्रकार ने तो लॉ की परीक्षा के दौरान नकल में पकड़े जाने पर छत से कूदने की धमकी दी। जब शिक्षकों ने कहा अच्छा कूदो तो वह नीचे उतर आया और अपने कपड़े नोचने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed