{"_id":"fe40d37393c0cab9b2452a0dd6ebf1d8","slug":"lover-couple-in-punjab-univercity","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्रेमी जोड़ों के कारण रात को पीयू में हंगामा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दो प्रेमी जोड़ों के कारण रात को पीयू में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 Aug 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू कैंपस में शुक्रवार रात करीब 11 बजे लाइब्रेरी के पास उस समय हंगामा हो गया, जब अपने ब्वायफ्रेंड के साथ घूमने आई छात्राओं से वाहन सवार 4 युवकों ने छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन
इस बात पर छात्राओं के ब्वायफ्रेंड उक्त युवकों से भिड़ गए। मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। कुछ ही देर में थाना 11 पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस को देख युवकों ने अपने वाहन से भागने का प्रयास किया, लेकिन पीयू के सभी गेट बंद करवा दिए थे, इसलिए युवक भागने में कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस दोनों प्रेमी जोड़ों और वाहन सहित चारों युवकों को पूछताछ के लिए 11 नंबर थाने में ले गई है।
विज्ञापन
खबर लिखे जाने तक पूछताछ जारी थी। गौरतलब है कि छात्राएं आउटसाइडर्स थीं और उनके ब्वायफ्रेंड भी बाहर के रहने वाले ही थे।