फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lottery will begin for nursery admission

नर्सरी दाखिलों के लिए लॉटरी का दौर होगा शुरू

Sat, 30 Jan 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jan 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
lottery will begin for nursery admission

निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिलों की आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद किस कैटेगरी में कितने आवेदन आए इसका विश्लेषण शुरू हो गया है। इसके ही आधार पर स्कूलों में अब लॉटरी का दौर शुरू होगा। कुछ स्कूलों ने जहां अपने लॉटरी शेड्यूल जारी कर दिए हैं वहीं कुछ स्कूल इसे अगले सप्ताह जारी करेंगे। हालांकि लॉटरी के बाद भी दाखिले की पहली सूची 15 फरवरी को ही जारी होगी।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में आए आवेदनों के चलते लॉटरी की स्थिति बन गई है। पंजाबी बाग स्थित हंसराज मॉडल स्कूल में शॉर्टलिस्ट बच्चों की लॉटरी एक फरवरी को होगी। वहीं हेरिटेज स्कूल भी आठ फरवरी को 60 अंक पाने वाले 2692 बच्चों की लॉटरी निकालेगा। आवेदन में सबसे ज्यादा फॉर्म नेबरहुड के पहुंचे, इनकी संख्या पिछले वर्षों के मुकाबले काफी ज्यादा होने से लॉटरी निकालना ही बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन


दिल्ली पब्लिक स्कूल की ईस्ट ऑफ कैलाश व वंसत कुंज की शाखा के लिए आवेदकों की सूची शनिवार (30 जनवरी) को जारी की जाएगी। जबकि दोनों शाखाओं में 11 फरवरी को लॉटरी की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कुछ स्कूलों में आवेदनों की छंटनी का काम शुरू हो चुका है। अगले सप्ताह तक स्कूल अपने लॉटरी शेड्यूल को जारी कर देंगे। हालांकि स्कूलों ने साफ कर दिया गया है कि दाखिले की पहली सूची निदेशालय की तय तिथि 15 फरवरी को ही जारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed