फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lots of career opportunities in radio industry

रेडियो इंडस्ट्री में जॉब की अपार संभावनाएं

Mon, 07 Jul 2014 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 07 Jul 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
Lots of career opportunities in radio industry

नोएडा के सेक्टर-62 स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) ने पत्रकारिता एवं जनसंचार के लिए छात्रों के लिए बी द नेक्स्ट नाम से रेडियो वर्कशॉप सीरीज शुरू की गई।

विज्ञापन


संस्थान के कम्यूनिटी रेडियो में ही छात्रों का ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। रेडियो जगत में रोजगार की संभावना को देखते हुए छात्रों को किताबी और व्यवहारिक ज्ञान के साथ तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्कशॉप को तीन भागों में बांटते हुए पहले सत्र में छात्रों को रेडियो की पूरी जानकारी दी गई। दूसरे सत्र में रेडियो के लिए जिंगल, रेडियो स्पॉट्स और रेडियो कार्यक्रम लिखने की जानकारी दी गई। तीसरे सत्र में साउंड रिकॉर्डिंग, एडिटिंग और साउंड मिक्सिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संस्थान के प्लानिंग एंड डवलेपमेंट डायरेक्टर विशाल सालुंखे ने छात्रों को बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एफएम फेज-3 के तहत देश के 200 से ज्यादा शहरों में लगभग 800 प्राइवेट एफएम और 1000 कम्यूनिटी रेडियो स्थापित करने की योजना बना रहा है।


इसके जरिए रेडियो इंडस्ट्री में हजारों नई नौकरियों की संभावनाएं बनेंगी। रेडियो स्टेशन की हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि वर्कशॉप का उद्देश्य रेडियो जगत में रोजगार की संभावना को देखते हुए छात्रों को तैयार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed