फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot in school

किताबों की कीमत के साथ स्कूल ले रहे 500 रुपए टैक्स

Thu, 03 Apr 2014 10:38 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Apr 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
loot in school

देहरादून के पब्लिक स्कूल आरटीई के नियमों के साथ खिलवाड़ कर अभिभावकों की खून-पसीने की कमाई लूट रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, देहरादून के इस स्कूल में पढ़ेगी गांधी परिवार की बेटी

विकासनगर के दो स्कूलों में कक्षा एक में दाखिले के लिए टेस्ट लेने की शिकायत आई है। एक अन्य स्कूल में पांचवीं के बाद बच्चे को बाहर निकालने का आरोप अभिभावक ने लगाया है।
विज्ञापन


वहीं, एक स्कूल किताबों की कीमत के साथ 500 रुपए टैक्स अलग से ले रहा है।

उड़ रही नियमों की धज्जियां

loot in school

आरटीई नियमावली के तहत कक्षा एक से आठ तक दाखिले के लिए बच्चे का टेस्ट नहीं लिया जा सकता।

साथ ही आठवीं तक किसी भी बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए न तो बाध्य किया जा सकता है और न ही उसे फेल किया जा सकता है।

पढ़ें, एनडी तिवारी से परेशान हैं कांग्रेस आलाकमान

बावजूद इसके विकासनगर के ब्राइट एंजेल और सेपियर्स स्कूल में कक्षा एक में दाखिले को टेस्ट लेने की शिकायत सामने आई। चौंकाने वाली बात यह है कि सेपियर्स स्कूल किताबों की कीमत के अलावा अभिभावकों से 500 रुपए का टैक्स वसूल रहा है।

इसके अलावा दून कैंब्रिज स्कूल में पांचवीं के बाद एक बच्चे को रिजल्ट के साथ टीसी थमा दी गई। शिक्षा विभाग ने अपना हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, लेकिन स्कूलों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

पहले दिन मिली 29 शिकायतें

loot in school

शिक्षा विभाग की ओर से शुरू की गई हेल्पलाइन में पहले दिन 14 शिकायतें दर्ज हुई। वहीं आरटीई प्रभारी तृप्ता शर्मा के पास 15 शिकायतें पहुंचीं।

पढ़ें, सपा का ये कार्ड खत्म करेगा मोदी की लहर का असर!

तृप्ता शर्मा ने बताया कि ज्यादातर शिकायतें डीपीएस, टचवुड, दून इंटरनेशनल, कांस्टेंसिया और दून कैंब्रिज स्कूल से संबंधित हैं। सेंट जोजेफ्स एकेडमी ने किताबों की सूची देने के बजाय अभिभावकों को एक दुकान का विजिटिंग कार्ड थमा दिया।

ड्रेस लेने के लिए भी एक दुकान बताई गई है। दून इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा छह की फीस पहले 7750 रुपए थी जो कि बढ़कर नौ हजार रुपए हो गई है। स्कूल बस का किराया भी बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन

फिर बढ़ा दी गई फीस

loot in school

एलकेजी की फीस भी 23 हजार रुपए वार्षिक से बढ़ाकर 27 हजार रुपए कर दी गई है। कांस्टेंसिया स्कूल के अभिभावक की शिकायत थी कि केवल बुकशॉप से ही सभी किताबें खरीदनी हैं। पुरानी किताबें नहीं चल सकती हैं।

पढ़ें, 'गुजरात बने न बने, लेकिन मोदी बन गए हैं मॉडल'

डीपीएस में फीस में बढ़ोत्तरी के साथ ही टीसी के लिए तीन माह की एडवांस फीस लेने की शिकायत सामने आई है।

टचवुड स्कूल के अभिभावकों की शिकायत थी कि स्कूल ने इस साल दोबारा फीस बढ़ा दी है। एडमिशन के वक्त ली जाने वाली फीस को 2700 रुपए से बढ़ाकर 3500 रुपए कर दिया है।

शिक्षा विभाग के हेल्पलाइन नंबर

loot in school

कंट्रोल रूम : 0135-2789841
मुख्य शिक्षा अधिकारी : 9412119838
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक : 9412029599
जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा : 9412141838
जिला समन्वयक आरटीई : 8171034817

हमसे साझा करें अपना दर्द
यदि पब्लिक स्कूलों की मनमानी से आप परेशान हैं तो अपनी शिकायत हमसे साझा कर सकते हैं। हमारे हेल्पलाइन नंबर 8392922180 पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आप कॉल कर सकते हैं।

आपकी पहचान छिपाकर रखी जाएगी। इसके अलावा हमारे ईमेल आईडी editor@ddn.amarujala.com पर भी शिकायत भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed