फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   llb exam 2014

इन चार केंद्रों पर होगा एलएलबी का एग्जाम

Tue, 29 Apr 2014 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Apr 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
llb exam 2014

एलयू व डिग्री कॉलेजों में एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम व एलएलबी ऑनर्स की

विज्ञापन
सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए सेंटर निर्धारित कर दिए गए हैं।

एलएलबी त्रिवर्षीय कोर्स के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, एलएलबी ऑनर्स कोर्स में एलयू व डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स का परीक्षा केंद्र लखनऊ विश्वविद्यालय को ही बनाया गया है।

परीक्षा दो पालियों में सुबह आठ से 11 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी। परीक्षाएं नौ मई से शुरू हो रही हैं।


ये बने परीक्षा केंद्र

शिया पीजी कॉलेज, सिटी एकेडमी लॉ कॉलेज,

नर्वदेश्वर लॉ कॉलेज, लखनऊ लॉ कॉलेज,

हीरालाल यादव लॉ कॉलेज, मदर टेरेसा कॉलेज,

स्वामी विवेकानंद कॉलेज, अकबरी बेगम कॉलेज

व मां वैष्णो देवी लॉ कॉलेज का परीक्षा केंद्र लखनऊ विश्वविद्यालय को बनाया गया है।

जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) का परीक्षा केंद्र डीएवी कॉलेज व बाबा साहेब अंबेडकर लॉ कॉलेज को बनाया गया है।

एलयू का केंद्र शिया पीजी कॉलेज है।

डीएवी पीजी कॉलेज का परीक्षा केंद्र जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) को बनाया गया है।


परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव

एलयू ने स्नातक वार्षिक परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया है। बीए द्वितीय वर्ष एशियन कल्चर के प्रथम प्रश्नपत्र की दो को होने वाली परीक्षा अब आठ मई को होगी।

वहीं बीए द्वितीय वर्ष एशियन कल्चर के द्वितीय प्रश्नपत्र की पांच मई को होने वाली परीक्षा अब 10 मई को होगी और बीए ऑनर्स फिलॉसिफी प्रथम प्रश्नपत्र की नौ मई को होने वाली परीक्षा 10 को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed