फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   LLB admission in dav pg college dehradun

मेरिट के आधार पर LLB में एडमिशन पर छात्रों का विरोध

Wed, 23 Jul 2014 01:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Jul 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
LLB admission in dav pg college dehradun

देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में एलएलबी में मेरिट के आधार पर एडमिशन करने के फैसले का छात्रों ने विरोध किया है।

विज्ञापन


एलएलबी में प्रवेश परीक्षा नहीं होगी

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा था कि इस वर्ष एलएलबी में प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। मेरिट की व्यवस्था रहेगी।

बीते साल प्रवेश परीक्षा का हल व्हाट्स एप्प के जरिए बाहर आने के आरोपों के बाद कॉलेज प्रशासन ने इस बार परीक्षा न कराने का फैसला किया है। एडमिशन के लिए जल्द ही मेरिट फॉर्म बिकने शुरू होंगे।

डीएवी कॉलेज में बीते वर्ष अगस्त में आयोजित एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में पेपर शुरू होने के कुछ देर बाद व्हाट्स एप्प से टेस्ट पेपर बाहर आ गया था।

हल बाहर बैठे लोगों ने व्हाट्स एप्प से ही भीतर भेज दिया था। ‘अमर उजाला’ ने इसका खुलासा किया था, जिसके बाद मामला काफी दिनों तक चर्चा में रहा।

कल से मिल सकते हैं फॉर्म
डीएवी कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमएससी और एलएलबी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए मेरिट फॉर्म 24 जुलाई से बिकने शुरू हो सकते हैं।

बुधवार को छात्र नेताओं के साथ बैठक कर इसका फैसला होगा। कॉलेज का मानना है कि दाखिलों पर नया फैसला आने तक मेरिट ही विकल्प है।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-aftaba@ddn.amarujala.com और इस नंबर-8392922180 पर संपर्क कर सकते हैं।)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed