फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Live Lectures on Punjab University Website for USOL Students

लर्निंग स्कूल के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी

Wed, 23 Jul 2014 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Jul 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
Live Lectures on Punjab University Website for USOL Students

पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले स्टूडेंट भी रेगुलर स्टूडेंट की तरह प्रोफेसर के लाइव लेक्चर सुन सकेंगे।

विज्ञापन


यूसोल अब पीयू के विभागों में पढ़ाने वाले और अन्य यूनिवर्सिटी के जाने माने प्रोफेसर के ऑडियो और वीडियो लेक्चर का संग्रह करने में जुटा गया है।

विभिन्न विषयों से संबंधित प्रोफेसर के लेक्चर को यूसोल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इससे पत्राचार से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को किसी विशेष टॉपिक के बारे में अच्छी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यूसोल ने पहले चरण में करीब 30-40 प्रोफेसर के लेक्चर का ऑडियो संग्रह तैयार कर लिया है। जिसे अपलोड करने की तैयारी है। भविष्य में इसकी संख्या को ओर बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन मिलेंगे स्टडी नोट्स

Live Lectures on Punjab University Website for USOL Students

पीयू के यूसोल विभाग में 22 हजार से अधिक स्टूडेंट अंडर और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में रजिस्टर्ड हैं। सभी विद्यार्थियों के स्टडी नोट्स को तैयार करने पर पर लाखों का खर्च आता है। सिलेबस में बदलाव के कारण भी प्रिंटिंग में दिक्कतें आती हैं।

पीयू प्रशासन अब यूसोल के स्टडी नोट्स को ऑनलाइन करने की तैयारी में है। विद्यार्थी देश विदेश में बैठकर कहीं से भी नोट्स को ऑनलाइन पढ़ या प्रिंट निकाल सकते हैं।

ऑनलाइन नोट्स से यूसोल में दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों को सत्र के शुरूआत में ही पढ़ाई के लिए नोट्स उपलब्ध हो जाएंगे। जबकि अब नोट्स पहुंचने में देरी की काफी शिकायतें आती हैं।

प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट में सुविधा

Live Lectures on Punjab University Website for USOL Students

लेक्चर रिकार्डिंग का कांसेप्ट शहर के कई प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट में पहले से जारी है। सेक्टर-15 स्थित केमिस्ट्री कोचिंग सर्कल की डायरेक्टर डा.संगीता खन्ना का कहना है कि किसी वजह से लेक्चर मिस होने पर स्टूडेंट बाद में भी रिकार्डिंग लेक्चर को सुन सकते हैं।

फिजिक्स की कोचिंग देने वाले इंजीनियर सवीन संधू ने कहा कि किसी टीचर के लिए बार-बार एक ही लेक्चर देना आसान नहीं होता। ऐसे में लेक्चर की रिकार्डिंग कर ली जाती है। इससे समय की बचत भी हो जाती है।

यूसोल स्टूडेंट्स के लिए प्रोफेसर द्वारा दिए गए चुनिंदा लेक्चर को वेबसाइट पर अपलोड करेगा। डिस्टेंस एजूकेशन से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को इससे काफी फायदा होगा। अभी 30 से 40 लेक्चर की रिकार्डिंग को अपलोड किया जा रहा है।
प्रो.ललित कुमार बंसल (चेयरमैन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग चंडीगढ़) 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed