{"_id":"d044307373952b342b3afd5ccdbb2467","slug":"lineage-to-pu-community-radio-programmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप पीयू के छात्र हैं तो रेडियो जॉकी बनें, पैसे मिलेंगे","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आप पीयू के छात्र हैं तो रेडियो जॉकी बनें, पैसे मिलेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Jan 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी कम्युनिटी रेडियो स्टेशन 91.2 ने अब विद्यार्थियों की भागेदारी बढ़ाने का नया तरीका निकाला है। रेडियो पर कार्यक्रम देने वाले विद्यार्थियों को अब समय के हिसाब से पैसे का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
आधे घंटे तक प्रसारित होने वाले कार्यक्रम के 200 रुपये दिए जाएंगे। रेडियो स्टेशन की ओर से हाल ही में विभिन्न प्रोग्राम करने वाले 13 विद्यार्थियों को 1000 रुपये प्रति छात्र दिए गए हैं।
विज्ञापन
इन विद्यार्थियों में अनश ग्रोवर, आस्था शर्मा, अर्शप्रीत कौर, मेघा ढींगरा, विकास राणा, दीक्षा जुनेजा, नवराज सिंह, मेघा शर्मा, महक शर्मा, रमन सधू, गीतिका जयसवाल, किरणदीप कौर, नेहा मेहता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
स्कूल ऑफ कम्यूनिकेशन स्टडीज चेयरपर्सन जयंत पेटकर ने कहा कि इस प्रयोग का मकसद बच्चों को रेडियो के प्रति प्रोत्साहित करना है।
एमए मास कम्यूनिकेशनल दूसरे वर्ष की छात्रा दीक्षा जुनेजा ने कहा कि विद्यार्थियों में जोश भरने के लिए यह अच्छा कदम उठाया गया है।