फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   LIC ADO Recruitment for 5066 Posts.

एलआईसी में छप्पर फाड़ के नौकरी, 5 हजार पदों पर भर्ती

Sat, 06 Jun 2015 04:31 PM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
LIC ADO Recruitment for 5066 Posts.

एलआईसी में छप्पर फाड़ के नौकरी निकली है। अप्रेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए 5066 पदों पर भर्ती की जा रही है। तो अब सोच क्या रहे हैं जल्दी से आवदेन कीजिए। 1 जून 2015 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू है। आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून 2015 है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए और एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपए फीस देनी होगी।

विज्ञापन


रिक्रूटमेंट जोन वाइज की जा रही है। सेंट्रल जोन के लिए 363 पद, ईस्टर्न जोन के लिए 597 पद, ईस्ट सेंट्रल जोन के लिए 506 पद, नॉर्थ जोन के लिए 682 पद, नॉर्थ सेंट्रल जोन के लिए 622 पद, साऊथ जोन के लिए 679 पद, साऊथ सेंट्रल जोन के लिए 699 पद और वेस्टर्न जोन के लिए 918 पद हैं।

विज्ञापन

आयु सीमा और एग्जाम का पैटर्न

LIC ADO Recruitment for 5066 Posts.

सामान्य वर्ग के उम्‍मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष रखी गई है। आरक्षित उम्‍मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। 13 जुलाई के बाद कॉल लेटर डाऊनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन एग्जाम 19 और 25 जुलाई को होगा। चनयनित उम्‍मीदवारों को 28 हजार रुपए वेतनमान दिया जाएगा। शैक्षिक योग्यता ‌के तौर पर ग्रेजुएशन होना अनिवार्य ‌है।

इसके लिए ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा जो कि 150 अकों का होगा। इसमें 25 अंकों की रीजनिंग, 25 अंकों न्यूमैरिक एबिलिटी, 25 का जनरल नॉलेज, 25 की इंग्लिश और 50 अकों के इंश्योंरेंस और मार्केटिंग से सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्‍मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

इस तरह करें आवदेन

LIC ADO Recruitment for 5066 Posts.

इच्छुक आवेदक http://www.licindia.in/careers_pop0022.htm पर जाकर लॉग इन करें। यहां आपको न्यू रजिस्ट्रेशन की ऑप्शन दिखाई देगी। इस पर क्लिक करें और अपना नाम और बाकी डिटेल भरें। अपने फोटो और साइन को स्कैन करवा कर रख लें। फीस क्रेडिट या ड‌ेबिट कार्ड के जरिए दी जा सकती है।

फीस देने के बाद आपके पास रसीद आएगी जिसे सेव करके रख लें। इसके अलावा एप्लीकेशन फॉर्म की कॉपी को भी सेव करके रखें। एग्जाम के दौरान आपको वैलिड आईडी प्रूफ दिखाना होगा। इसके लिए आप लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड अपने साथ लेकर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed