{"_id":"0dbb4664e53fd2f3aefd6c5c9c5da973","slug":"less-subject-combinations-in-pu-under-graduate-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर ग्रेजुएट सिस्टम में सब्जेक्ट कंबीनेशन कम","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अंडर ग्रेजुएट सिस्टम में सब्जेक्ट कंबीनेशन कम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Jun 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में वीरवार को सेमेस्टर सिस्टम को लेकर कुलपति द्वारा गठित स्टैंडिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। डीयूआई प्रो.एके भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीए स्तर पर 13 कंबीनेशन को 8 किए जाने का प्रस्ताव पास किया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में एक सब कमेटी भी बनाई गई है जोकि कंबीनेशन को लेकर अपनी रिपोर्ट देगी। बैठक में सेमेस्टर 1 और 2 के लिए 31 जुलाई से पहले ही एग्जामिनर की लिस्ट फाइनल करने का फैसला लिया गया है। बैठक में स्टूडेंट्स के प्रेक्टिकल सेमेस्टर सिस्टम के तहत ही लेने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
कमेटी ने सभी कालेज को 30 जून तक हर हाल में सेमेस्टर सिस्टम का सिलेबस उपलब्ध कराने की बात कही है। सेमेस्टर सिस्टम को सुचारू रुप से चलाने के लिए अलग ब्रांच बनाने का फैसला लिया गया है। ब्रांच में सिर्फ कंप्यूटर एक्सपर्ट को ही नियुक्त करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
नए कर्मचारियों की भरती या नियुक्ति जुलाई अंत तक कर दिया जाएगा। सेमेस्टर सिस्टम के तहत विद्यार्थियों को साल में एक बार ही आवेदन फार्म भरना होगा। विद्यार्थियों को री-अपीयर के लिए अब सिर्फ दो चांस ही मिल सकेंगे।
स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में डीसीडीएस प्रो.नवल किशोर, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंद सिंह, डा.मीरा मोदी,गुरदीप सिंह, पूटा प्रेसिडेंट देवेंद्र सिंह आदि भी उपस्थित थे।