फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   legal advice by pu on posting

डेढ़ साल से लटकी पड़ी नियुक्ति पर पीयू लेगा कानूनी राय

Sun, 05 Jan 2014 12:30 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Jan 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
legal advice by pu on posting
पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंस (यूआईपीएस) में डेढ़ साल से लटकी पड़ी सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति पर पीयू कानूनी राय लेगा और इसके बाद यह मुद्दा दोबारा से सिंडीकेट बैठक में लाया जाएगा। यह फैसला शनिवार को हुई सिंडीकेट की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


यह मुद्दा सीनेट की 8 दिसंबर को हुई बैठक में सिंडीकेट को रैफर किया गया था। बैठक में छात्रों की पीएचडी की डिग्री मंजूर की गई और 11 शिक्षकों की कंफर्मेशन को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन


यूआईपीएस में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए जिस उम्मीदवार का चयन हुआ था उसने ज्वाइन करने से मना कर दिया था।

इसके बाद वेटिंग लिस्ट में जिस उम्मीदवार का नाम शामिल था, उसे पीयू प्रशासन ने छह माह के निर्धारित समय में नियुक्ति पत्र नहीं दिया।

सिंडीकेट ने नियमों के खिलाफ इस नियुक्ति में छूट देने से मना कर दिया। सीनेट ने इस फैसले को पलट दिया और उसे दोबारा से सिंडीकेट के पास विचार के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूआईपीएस में सहायक प्रोफेसर पद के लिए हुई नियुक्ति का मामला सिंडीकेट की बैठक में 8 सितंबर, 2012 को मंजूरी के लिए आया था। सिंडीकेट ने इस पद पर हुई डॉ. राज कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

डॉ. राज कुमार ने ज्वाइन करने के लिए दो बार पीयू से समय मांगा। सात मार्च, 2013 को उन्होंने पीयू को पत्र भेजकर इस पद पर ज्वाइन करने में असमर्थता जता दी।


पीयू प्रशासन ने वेटिंग लिस्ट में शामिल सुरेश थरेजा को तुरंत नियुक्ति पत्र भेजना चाहिए था क्योंकि छह महीने का समय उसी दिन खत्म हो रहा था। 

पीयू के नियमों के अनुसार सिंडीकेट की ओर से जो नियुक्ति मंजूर की जाती है वह छह महीने के लिए वैध होती है। पीयू के ऑफिस की गलती के कारण थरेजा की नियुक्ति लटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed