लेक्चरर कंप्यूटर इंजीनियरिंग का परिणाम घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर कंप्यूटर इंजीनियरिंग प्रथम श्रेणी राजपत्रित अनुबंध आधार पर तकनीकी शिक्षा विभाग के दो पदों पर सामान्य श्रेणी की भर्ती के लिए छंटनी परीक्षा 18 नवंबर 2014 को शिमला में करवाई थी।
इसका परिणाम 13 फरवरी को घोषित किया गया। कुल 464 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से परीक्षा में प्रवेश दिया गया था। छंटनी परीक्षा में कुल 247 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
सामान्य श्रेणी से 11 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण किया गया है। लोक सेवा आयोग के अनुसार परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर
लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई लेक्चरर परीक्षा में निम्नलिखित रोलनंबर वाले अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है।
850018, 850052, 850143, 850227, 850238, 850257, 850313, 850326, 850343, 850420 और 850429 रोलनंबर वाले अभ्यर्थी शामिल हैं।
साक्षात्कार की तिथियां जल्द घोषित कर दी जाएंगी। यह परिणाम आयोग की वेबसाइट www.hp.gov.in/hppsc पर भी उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0177-2624313 और 2623786 पर भी संपर्क किया जा सकता है।