{"_id":"466ff03fdc66f60bd48409abd300cdb1","slug":"leave-cancel-in-lucknow-university-for-naac-assessment","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैक मूल्यांकन के लिए एलयू में छुट्टियां कैंसिल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नैक मूल्यांकन के लिए एलयू में छुट्टियां कैंसिल
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 12 Feb 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम 3 से 6 मार्च तक कैंपस का दौरा करेगी। इसके मद्देनजर लविवि के कुलपति डॉ. एसबी निमसे ने फरवरी में पड़ने वाले सभी सार्वजनिक अवकाश रद्द कर दिए हैं।
विज्ञापन
अब शिक्षकों व कर्मचारियों को 11 फरवरी को पड़ने ग्यारहवीं शरीफ, 14 फरवरी को रविदास जयंती व 27 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि का अवकाश रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
अब इन सार्वजनिक अवकाश में भी सभी शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों को लखनऊ विश्वविद्यालय आना होगा। नैक का शिड्यूल जारी होने के बाद एलयू पूरी तरह अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम को कुलपति डॉ. एसबी निमसे ने विवि प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
नैक की तैयारियों के मद्देनजर कुलपति डॉ. एसबी निमसे 18 फरवरी को पीएचडी के स्टूडेंट्स व टॉपर्स एकेडमी के साथ बैठक कर फीडबैक लेंगे।
एलयू में इंटरनल क्वॉलिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) के डायरेक्टर डॉ. राजीव मनोहर ने बताया कि यूनिवर्सिटी में नैक मूल्यांकन के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
निर्माण कार्य से लेकर एकेडमिक स्तर के जो काम अधूरे हैं उन्हें पूरा किया जा रहा है। डॉ. राजीव मनोहर ने बताया कि तैयारियां अच्छी हैं। पूरी यूनिवर्सिटी इस समय टीम भावना के साथ नैक में ए ग्रेड पाने के लिए मेहनत कर रही है।
विभागों से फाइनल प्रेजेंटेशन तैयार करने को कहा गया है। इधर एलयू के प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित टॉपर्स एकेडमी को बनाने के बाद अब पीएचडी स्टूडेंट्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए जुट गए हैं।
पीएचडी स्टूडेंट्स व टॉपर्स से फीडबैक लिया जाएगा। फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन वर्ष 2002 के बाद अब नैक मूल्यांकन करवाने जा रही है। उसे वर्ष 2007 में नैक मूल्यांकन करवाना था। मगर वह सात साल बाद नैक मूल्यांकन करवा रही है।